डार्क सर्कल के लिए 10 बेस्ट क्रीम | Dark Circles Ke Liye Best Cream

dark circles ke liye best cream – आंखों के आस-पास के काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरती को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। चेहरा कितना भी साफ, सुंदर और बेदाग क्यों न हो अगर आंखों के नीचे काले घेरे होने लग जाए तो इससे चेहरे का सारा आकर्षण फीका पड़ने लगता है। वैसे तो डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए खानपान और लाइफ स्टाइल में सुधार ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन कुछ अंडर आई क्रीम्‍स की मदद से भी डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। 

अगर आप भी आंखों के आसपास के काले घेरों से परेशान और इनसे छुटकारा पाने के लिए अंडर आई क्रीम्‍स का उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा की डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (dark circles ke liye best cream) कौन-सी है, तो चिंता न करें इस आर्टिकल में हम आपको डार्क सर्कल्स के लिए 10 बेस्ट अंडर आई क्रीम्‍स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही डार्क सर्कल्स को दूर करने के कुछ उपाय भी जानेंगे।

डार्क सर्कल के लिए सबसे अच्छी क्रीम

Product NameProduct Prize
The Moms Co नेचुरल वीटा रिच अंडर आई क्रीम फॉर डार्क सर्कल्सCheck Prize
Mamaearth बाय बाय डार्क सर्कल्स क्रीमCheck Prize
Bella Vita Organic आईलिफ्ट हाइड्रेटिंग नेचुरल अंडर आई क्रीमCheck Prize
Himalaya हर्बल्स अंडर आई क्रीमCheck Prize
mCaffeine कॉफी अंडर आई क्रीम फॉर डार्क सर्कल्सCheck Prize
VLCC आलमंड अंडर आई क्रीमCheck Prize
Neutrogena रैपिड रिंकल रिपेयर आई क्रीमCheck Prize
Wow स्किन साइंस ग्रीन टी अंडर आई क्रीमCheck Prize
TNW अंडर आई क्रीम विद रोलरCheck Prize
O3+ आई सर्कल क्रीमCheck Prize

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम – Dark Circles Ke Liye Best Cream

एक अच्छी अंडर आई क्रीम्‍स डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों के नीचे की पफीनेस, डॉयनेस और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं की भारतीय बाजार में डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (best cream for dark circles in hindi) कौन सी है और उनमें क्या-क्या खूबियां और खामियां है।

1. The Moms Co नेचुरल वीटा रिच अंडर आई क्रीम फॉर डार्क सर्कल्स

The Moms Co Natural Vita Rich Under Eye Cream

द मॉम्स कंपनी की यह अंडर आई क्रीम डार्क सर्कल्स के लिए बेस्ट क्रीम (dark circles ke liye best cream) में से एक है। इसमें चिया सीड ऑयल, कॉफी ऑयल, कैमोमाइल ऑयल और विटामिन B3 जैसे पॉवरफुल इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं। यह क्रीम आंखों के आसपास के काले घेरों को कम करने के साथ-साथ, पफीनेस और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करती है। नीचे इस क्रीम की खूबियों और खामियों के बारे में बताया गया है। 

खूबियां 

  • डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। 
  • आंखों के नीचे की सूजन और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मददगार है।
  • आंखों के आसपास का रूखापन दूर होता है। 
  • चिया सीड ऑयल, कॉफी ऑयल, कैमोमाइल ऑयल और विटामिन B3 जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है और चिचिपाहट नहीं छोड़ती। 
  • टॉक्सिन्स फ्री उत्पाद है।
  • मिनरल ऑयल, सल्फ़ेट, पैराबेन व परफ्यूम का उपयोग नहीं किया गया है। 
  • पैकेजिंग काफी अच्छी है और इसका इस्तेमाल करना भी आसान है। 

खामियां 

  • बाजार में आसानी से नहीं मिलती, ऑनलाइन ही ले सकते हैं।

2. Mamaearth बाय बाय डार्क सर्कल्स क्रीम 

mamaearth bye bye dark circle cream

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मामाअर्थ की बाय बाय डार्क सर्कल्स क्रीम भी काफी उपयोगी है। इसमें कुकुम्बर एक्सट्रेक्ट, डेज़ी फ्लावर एक्सट्रेक्ट, हॉकवीड एक्सट्रेक्ट व पेप्टाइड्स जैसे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह क्रीम त्वचा को पोषण प्रदान करके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करती है। मामाअर्थ के प्रोडक्ट्स टॉक्सिन्स फ्री होते हैं, इसलिए इस क्रीम में भी आपको कोई हानिकारक तत्व नहीं मिलेगा।  

खूबियां 

  • नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया गया है। 
  • डार्क सर्कल्स को हल्का करने में सहायक है। 
  • पफीनेस को भी कम करने में मदद करती है। 
  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।  
  • टॉक्सिन्स फ्री है।
  • उपयोग करने में आसान है। 
  • ट्रेवल फ्रेंडली है। 
  • बजट फ्रेंडली है।

खामियां 

  • खामियां कुछ नहीं हैं, लेकिन सेंसेटिव स्किन वाले लोग पैच टेस्ट करके की इसका उपयोग करें तो बेहतर होगा।
  • बाजार में आसानी से नहीं मिलती, ऑनलाइन लेना पड़ता है।          

3. Bella Vita Organic आईलिफ्ट हाइड्रेटिंग नेचुरल अंडर आई क्रीम

Bella Vita Organic EyeLift Hydrating Natural Under Eye Cream

बेला वीटा ऑर्गेनिक की यह अंडर आई क्रीम भी डार्क सर्कल के लिए बेस्ट (dark circles ke liye best cream) क्रीम में से एक है। इसमें एलोवेरा जेल, खीरा, जोजोबा, तुलसी व बादाम तेल जैसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा को पोषित करके आंखों की आसपास की त्वचा को स्वस्थ और तरोताजा रखने में मदद करते हैं। डार्क सर्कल कम करने के साथ-साथ यह क्रीम आंखों के नीचे का रूखापन, सूजन व महीन रेखाओं को भी कम करने में मदद करती है।

खूबियां 

  • डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम करती है। 
  • त्वचा में नमी को बनाए रखती है। 
  • आंखों के नीचे की महीन रेखाओं को भी हल्का कर सकती है।
  • प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है। 
  • एलोवेरा जेल, खीरा और बादाम तेल के गुण मौजूद हैं।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है। 
  • टॉक्सिन्स फ्री उत्पाद है। 

खामियां 

  • बाजार में आसानी से नहीं मिलती। 
  • टब पैकजिंग में आती है।  

4. Himalaya हर्बल्स अंडर आई क्रीम

Himalaya Herbals Under Eye Cream

हिमालय की हर्बल्स अंडर आई क्रीम भी आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने के लिए काफी उपयोगी है। इस क्रीम में मुख्य रूप से बर्गनिया लिगुलाटा, सिपाडेसा बैकीफेरा व व्हीटजर्म ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। त्वचा को मॉइस्चराइज करने और काले घेरों को कम करने के अलावा यह क्रीम त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से भी बचाती है और जुरियों व महीन रेखाओं को भी कम करने में मदद करती है। हिमालय एक विश्वसनीय ब्रांड है इसलिए बेझिजक इस क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।  

खूबियां 

  • हर्बल उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है। 
  • डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है।
  • व्हीटजर्म का उपयोग किया गया है।  
  • जुरियों और महीन रेखाओं को हल्का करने का काम करती है। 
  • त्वचा में नमी प्रदान करती है। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। 
  • हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है। 
  • कीमत ज्यादा नहीं है। 
  • बाजार में आसानी से मिल जाती है।

खामियां 

  • सेंसिटिव स्किन वाले पैच टेस्ट के बाद ही उपयोग करें। 
  • पफी आईज के लिए इतनी उपयोगी नहीं है।

5. mCaffeine कॉफी अंडर आई क्रीम फॉर डार्क सर्कल्स

mCaffeine Coffee Under Eye Cream for Dark Circles

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (best cream for dark circles in hindi) की लिस्ट में अगला नाम  mCaffeine कॉफी अंडर आई क्रीम का है। इसमें अरेबिका कॉफी, वाइट वाटर लिली, बादाम तेल और विटामिन ई जैसे पॉवरफुल इंग्रेडिएंट मौजूद हैं जो डार्क सर्कल को कम करने के साथ-साथ सन डैमेज को ठीक करने, त्वचा का रूखापन दूर करने, सूजन कम करने और फाइन लाइन्स को हल्का करने में मदद करते है।

खूबियां 

  • अरेबिका कॉफी, वाइट वाटर लिली व बादाम तेल जैसे पॉवरफुल इंग्रेडिएंट्स मौजूद है।
  • डार्क सर्कल्स को कम करने के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन और फाइन लाइन्स के लिए भी उपयोगी है।   
  • इसमें मौजूद हयालूरोनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखता है। 
  • त्वचा को सन डैमेज से बचाने में भी मददगार है।
  • पैकेजिंग काफी आकर्षक है।  
  • आई रोलर साथ में आता है। 

खामियां 

  • प्राइस थोड़ा ज्यादा है।

6. VLCC आलमंड अंडर आई क्रीम 

VLCC Almond Under Eye Cream

यह किफायती दाम पर उपलब्ध, डार्क सर्कल के लिए सबसे अच्छी क्रीम (dark circles ke liye best cream) है। इसमें कैमोमाइल अर्क, बादाम तेल, व्हीटजर्म ऑयल और ऑलिव ऑयल की खूबियां मौजूद होती हैं जो त्वचा को पोषण प्रदान करके उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आलमंड ऑयल यानी बादाम का तेल डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है, इसलिए बादाम तेल युक्त यह क्रीम डार्क सर्कल्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।

खूबियां 

  • बादाम तेल, व्हीटजर्म ऑयल व ऑलिव ऑयल के गुण मौजूद हैं।
  • इसमें मौजूद विटामिन ई डार्क सर्कल को कम करता है। 
  • त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा मुलायम रहती है। 
  • अन्य अंडर आई क्रीम के मुकाबले कीमत कम है।
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • डर्मेटोलॉजिस्ट प्रमाणित है।

खामियां 

  • आंखों के नीचे की सूजन कम करने के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं हैं। 
  • टब पैकेजिंग के साथ आती है। 

7. Neutrogena रैपिड रिंकल रिपेयर आई क्रीम

Neutrogena Rapid Wrinkle Repair Eye Cream

Neutrogena की यह अंडर आई क्रीम महंगी जरूर है लेकिन यकीन मानिए डार्क सर्कल को कम करने के साथ-साथ यह आंखों के आसपस की त्वचा से संबंधी कई प्रकार की समस्याओं से निटपने के लिए बेस्ट क्रीम है। यह एक एंटी-एजिंग क्रीम है जो त्वचा पर मौजूद रिंकल्स और फाइन लाइन्स को हल्का करती है साथ ही त्वचा को मुलायम और साफ रखने में मदद करती है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक uv किरणों से भी त्वचा की रक्षा करती हैं। 

खूबियां

  • फाइन लाइन्स और झुर्रियों को हल्का करें। 
  • सूर्य की हानिकारक uv किरणों से त्वचा की रक्षा करें।
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में सहायक। 
  • डार्क सर्कल्स को हल्का करें। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी। 
  • त्वचा की जलन को शांत करें। 

खामियां 

  • इसका प्राइस बहुत ज्यादा है। 

8. Wow स्किन साइंस ग्रीन टी अंडर आई क्रीम

WOW Skin Science Green Tea Under Eye Cream

अगर आप डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए वाव स्किन साइंस की ग्रीन टी अंडर आई क्रीम भी काफी उपयोगी हो सकती है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर हो जाता है कि इस क्रीम में ग्रीन टी के गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों के आसपास की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें इनबिल्ड रोलर होता है जिससे आंखों के नीचे मालिश करने में आसानी होती है।

खूबियां

  • डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है।
  • फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए उपयोगी।
  • त्वचा का रूखापन दूर करें।
  • यह क्रीम रोलर के साथ आती है।
  • उपयोग करने में काफी आसान है।
  • पैकेजिंग काफी आकर्षक है।
  • कीमत ज्यादा नहीं है।

खामियां

  • अन्य ग्रीन टी अंडर आई क्रीम से बेहतर नहीं है।
  • रोलर के अलावा और कुछ भी खास नहीं है।

9. TNW अंडर आई क्रीम विद रोलर

TNW Under Eye Cream

TNW की इस क्रीम में बादाम तेल, आलू, शिया बटर, पपीता व कॉफी सीड्स ऑयल जैसे नेचुरल तत्वों के गुण मौजूद होते हैं जो आंखों के नीचे के काले घेरों, सूजन, रुखापन और महीन रेखाओं को दूर करने में सहायक होते हैं। साथ यह क्रीम कूल आई रोलर के साथ आती है जिससे मसाज करने पर आंखों की थकान भी कम होती है।

खूबियां

  • बादाम तेल, आलू, शिया बटर, पपीता व कॉफी सीड्स ऑयल जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स के गुणों से भरपूर है।
  • आंखों के नीचे के काले घेरों और सूजन को कम करने में सहायक है।
  • फाइन लाइन्स को भी कम करने में मददगार है।
  • यह क्रीम आई रोलर के साथ आती है।
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी।
  • महिला-पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टॉक्सिन्स फ्री है।
  • पैकेजिंग अच्छी है।
  • प्राइस ज्यादा नहीं है।

खामियां

  • कुछ भी नहीं।

10. O3+ आई सर्कल क्रीम

O3+ Eye Circle Cream For Dark Circles

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (dark circles ke liye best cream) की लिस्ट में आखिरी नाम 03+ आई सर्कल क्रीम का है। यह क्रीम डार्क सर्कल, आई पफीनेस और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है। साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा के रंग को साफ करने और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी मददगार होती है।      

खूबियां

  • डार्क सर्कल कम करने में सहायक।
  • आंखों के आसपास की सूजन कम करें।
  • फाइन लाइन्स को हल्का करे।
  • आंखों के आसपास की त्वचा की ब्राइटनेस बढ़ाये।
  • लाइट वेट है, स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाती है।

खामियां

  • क्रीम की क्वांटिटी के हिसाब से प्राइस ज्यादा है।
  • कुछ लोगों को सूट नहीं करती।

अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

किसी भी अंडर आई क्रीम का उपयोग करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें। आंखों के नीचे की स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव होती है, ऐसे में अगर कोई क्रीम आपकी स्किन को सूट नहीं हुई तो समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) के परामर्श से अंडर आई क्रीम का उपयोग करें।

सही अंडर आई क्रीम कैसे चुने

  • किसी भी अंडर आई क्रीम का चुनाव अपनी स्किन टाइप्स के अनुसार ही करें।
  • आंखों की त्वचा के आसपास रुखापन ज्यादा होता है, इसलिए ऐसी क्रीम का चुनाव करें जो त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखती हो।
  • अंडर आई क्रीम में एंटी एजिंग फार्मूला भी जरूर चेक कर लें, यह डार्क सर्कल्स के साथ-साथ फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में भी सहायक होनी चाहिए।
  • किसी भी क्रीम का चुनाव करते समय उसकी इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर पढ़े और सुनिश्चित कर लें कि उसमें कोई हानिकारक तत्व मौजूद न हो।
  • ऐसी क्रीम का चुनाव करें जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट मौजूद हो। 
  • डार्क सर्कल्स के लिए क्रीम का चुनाव करते समय उसके ऑनलाइन रिव्यु भी जरूर चेक कर लें।
  • किसी भी क्रीम का चुनाव उसकी कीमत को देखकर न करें। 
  • कोई भी क्रीम खरीदने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वो FDA प्रमाणित हो।

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए कुछ जरूरी चीजें

  • रात को समय पर सोएं और 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।
  • रात के समय मोबाइल, लैपटॉप, कप्यूटर आदि का इस्तेमाल कम करें।
  • प्रोटीन युक्त आहार लें।
  • विटामिन व मिनरल्स से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • दिनभर में 2-3 बार आंखों पर ठंडे पानी की छीटें मारे।
  • आंखों के नीचे ऑयल मसाज करें।
  • कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें।   
  • दिन में किसी भी समय 5-10 मिनट आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें।
  • ज्यादा तनाव न ले।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या अंडर आई क्रीम का उपयोग सुरक्षित है?

Ans. जी हाँ, अंडर आई क्रीम का उपयोग सुरक्षित है, लेकिन इसके लिए किसी विश्वसनीय कंपनी की अच्छी क्वालिटी की क्रीम का ही उपयोग करें।

Q. डार्क सर्किल हटाने की क्रीम का उपयोग कब करें?

Ans. अंडर आई क्रीम अप्लाई करने का सबसे अच्छा समय रात का समय होता हो। रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करके आप इसका उपयोग करें और  रातभर इसे लगा छोड़ दें। इसके अलावा बाजार में बहुत सी डे अंडर आई क्रीम भी मौजूद है।

Q. क्या अंडर आई क्रीम पुरुषों के लिए उपयोगी होती है?

Ans. जी हाँ, अंडर आई क्रीम पुरुषों के लिए भी उपयोगी होती हैं। डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम की लिस्ट में ऊपर हमने बहुत सी ऐसी क्रीम के बारे में भी बताया है जो महिला-पुरुष दोनों के लिए उपयोगी हैं।

Q. रूखी त्वचा के लिए बेस्ट अंडर आई क्रीम कौन सी है?

Ans. रूखी त्वचा के लिए ऐसी अंडर आई क्रीम का चुनाव करें जिसमें ग्लिसरीन, आलमंड ऑयल, एलोवेरा जेल, जोजोबा ऑयल, व्हीटजर्म ऑयल व हयालूरोनिक एसिड जैसे इंग्रेडिएंट्स मौजूद हो।

निष्कर्ष –  Conclusion

एक अच्छी अंडर आई क्रीम डार्क सर्कल्स के अलावा आंखों के आसपास की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में आपकी काफी मदद कर सकती है, लेकिन इसका पूर्ण लाभ आपको तभी मिल सकता है जब आपकी डाइट और लाइफ स्टाइल अच्छा होगा। इसलिए किसी भी क्रीम के उपयोग के साथ-साथ 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें, दिनभर खूब पानी पीएं, हेल्दी खाना खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें और तनाव से दूर रहें।

उम्मीद हैं की डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (dark circles ke liye best cream) से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके मन में चल रहे बहुत से सवालों का आपको जवाब मिला होगा। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं या सोशल मीडिया पर हमसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारे अन्य लेख भी जरूर पढ़े।       

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment