चना खाने का सही समय और सही तरीका | Chana Khane Ka Sahi Samay Sahi Tarika

Chana Khane Ka Sahi Samay – आपको जानकर हैरानी होगी की अंकुरित चना कुछ मामलों में ड्राई फ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम व जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। खिलाडियों और कसरत करने वाले लोगों के लिए चना सबसे ज्यादा उपयोगी होता है, साथ ही शारीरिक कमजोरी व एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी चना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

वैसे तो चना कई प्रकार का होता है, लेकिन सेहत के लिए देशी भूरा या काला चना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जिसका कई तरह से सेवन किया जाता है लेकिन भिगोए हुए काले चने को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। आधी से एक मुठ्ठी चने को रातभर के लिए पानी में भिगोने के बाद अगले दिन इसका सेवन करना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आगे जानते है की चना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है और भिगोए हुए चने खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) और सही तरीका (chana khane ka sahi tarika) क्या है। 

चना खाने के फायदे – Chana Khane Ke Fayde

  • चना खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह शरीर को ताकत प्रदान करता है।   
  • इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ता है और शरीर दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने में भी यह सहायक होता है।  
  • चने में अच्छी मात्रा में कैल्शियम व प्रोटीन पाया जाता है जिससे हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती है। यह मसल्स बिल्डिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • चना आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है जो एनीमिया को दूर करने में सहायक होता है।
  • यह डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। 
  • चना खाने से मोटापा कम करने में भी काफी मदद मिलती है। 
  • सेक्सुअल कमजोरी को दूर करने के लिए भी भिगोये हुए चने खाना लाभकारी माना जाता है।
  • इसके अलावा त्वचा के लिए भी चना खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। 

चना खाने का सही समय – Chana Khane Ka Sahi Samay

chana khane ka sahi samay

चना खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) सुबह का समय होता है। सुबह खाली पेट या नाश्ते में आप चने का सेवन कर सकते हैं। सुबह चना खाने का कारण है की यह थोड़ा गरिष्ठ परवर्ती का होता है जिसे पचने में समय लगता है, ऐसे में जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो यह कुछ ही देर में आसानी से पच जाता है, क्योंकि इस समय हमारी पाचन क्रिया सबसे ज्यादा सक्रिय रहती है। जबकि ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले लोग दिन के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

यह भी जरूर पढ़े – आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय क्या है

अंकुरित चने खाने का सही समय – अंकुरित चना कब खाना चाहिए

अंकुरित चने भी आपको सुबह के समय खाने चाहिए। अंकुरित चने में बारीक कटा खीरा, प्याज, टमाटर, हरी धनिया पत्ती व थोड़ा काला नमक मिक्स करके आप इससे सुबह एक हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। खाने में स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ यह हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसे ब्रेकफास्ट और लंच के बीच भी ले सकते हैं (chana khane ka sahi samay), यह हल्की भूख को शांत करने में भी मदद करेगा।     

भुने चने खाने का सही समय – Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay

अंकुरित चने की तरह भुना हुआ चना भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन व फाइबर पाया जाता है। यह मोटापा कम करने में काफी ज्यादा सहायक होता है। हल्की भूख को शांत करने के लिए दिन में किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। शाम के नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते है। यह भीगे हुए चने के मुकाबले कम भारी होता है, जिस कारण इसे डाइजेस्ट करना भी आसान होता है। 

यह भी जरूर पढ़े – मोटा होने का तरीका व घरेलू उपाय 

भीगे चने खाने का सही तरीका क्या है – Chane Khane Ka Sahi Tarika

चना खाने का सबसे अच्छा तरीका (chana khane ka sahi tarika) है की आप इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इन्हें चबा-चबाकर खाएं। आप चाहे तो भिगोए हुए चनों में बारीक-बारीक कटा खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू व थोड़ा काला नमक मिक्स करके भी खा सकते हैं। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको सलाह रहेगी की आप शुरआत में कम मात्रा में ही इसका सेवन करें। आप रात को आधी मुठ्ठी से भी कम चने भिगोए और अगले दिन उनका सेवन करें। फिर धीरे-धीरे आप इसकी मात्रा में बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही इन बातों का भी ख्याल रखें। 

  • चना को भिगोने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छे तरह धो लें। 
  • संभव हो तो चनों को मिट्टी के बर्तन में भिगोए। 
  • सुबह भीगे हुए चना खाने से पहले आप इसका पानी भी पी सकते हैं।
  • चने हमेशा चबा-चबाकर खाएं।
  • चना खाने बाद तुरंत पानी न पिएं। 
  • चना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ न खाएं। 

एक दिन में कितने भीगे चने खाना चाहिए

आपको एक दिन में कितनी मात्रा में भीगे हुए चने खाने चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कितना मजबूत है और आप कितनी शारीरिक मेहनत का कार्य करते हैं। अगर आप कम शारीरिक मेहनत का कार्य करते हैं तो आप सुबह एक मुठ्ठी भीगे हुए चने खा सकते हैं, जबकि खिलाड़ी व एक्सरसाइज करने वाले लोग एक से दो मुठ्ठी तक भीगे हुए चने आराम से खा सकते हैं। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो आप शुरुआत में आधी मुठ्ठी के लगभग ही भीगे हुए चनों का सेवन करें।  

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल – FAQ

Q. क्या एक्सरसाइज से पहले चना खा सकते हैं

Ans. एक्सरसाइज करने से एक से दो घंटे पहले चने का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

Q. चना को कितनी देर भिगोकर रखना चाहिए

Ans. चना को कम से कम 8-10 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए।

Q. क्या भुने हुए चने खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, आप भुने हुए चने भी खा सकते हैं। इनमें भी प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है।

Q. क्या चने की सब्जी बनाकर खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, चने की सब्जी भी खा सकते हैं। सेहत के लिए यह भी लाभकारी है।

Q. क्या अंकुरित चना और अंकुरित मूंग दाल को एक साथ खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, दोनों को एक साथ खा सकते हैं। इससे कोई परेशानी नहीं होती।

निष्कर्ष – Conclusion

इसमें कोई शक नहीं है कि चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सही लाभ तभी मिल सकता है जब सही समय और सही तरीके से इसका सेवन किया जाए। भीगे चने या अंकुरित चने सुबह के समय खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह चना खाने से यह आसानी से पच जाते है क्योंकि इस समय पाचन क्रिया सबसे ज्यादा सक्रिय होती है। इसके उलट यदि चना शाम या रात के समय खाएं जाए तो इन्हें पचाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

उम्मीद है कि आप अब चना खाने का सही समय (chana khane ka sahi samay) अच्छी तरह जान चुके होंगे। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे। साथ ही हेल्थ व लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े 

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment