पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान | Patanjali Aloe Vera Juice Benefits & Uses in Hindi

Patanjali aloe vera juice benefits in hindi : पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे : एलोवेरा या घृतकुमारी का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण कुछ समय में काफी लोकप्रिय हुआ हैं। लोग बड़े पैमाने पर अब एलोवेरा से बनी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एलोवेरा जेल आज के समय में सबका पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट बन चुका हैं। जिस प्रकार एलोवेरा जेल स्किन व बालों के लिए लाभकारी होता हैं उसी प्रकार एलोवेरा जूस भी स्किन, बाल व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।

एलोवेरा का जूस इसके पत्ते के अंदर के गूदे से बनाया जाता हैं। आप इसे घर पर बना सकते हैं या फिर यह आपको बाजार में बना बनाया भी मिल जाएगा। बहुत सी कंपनियां एलोवेरा जूस बनाती हैं, जिसमें पतंजलि भी एक हैं। यह लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता हैं। पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice benefits in hindi), इसके उपयोग का तरीका (patanjali aloe vera juice uses in hindi) व नुकसान के बारे में हम आर्टिकल में आगे विस्तार से जनेंगे।

पतंजलि एलोवेरा जूस – Patanjali Aloe Vera Juice in Hindi

पतंजलि एलोवेरा जूस (patanjali aloe vera juice), एलोवेरा पत्ते के अंदर के गूदे से बनाये जाने वाला जूस हैं। इसे पानी में मिक्स करके पिया जाता हैं। इसमें कई प्रकार के विटामिन व मिनरल मौजूद होते हैं जो सेहत के साथ-साथ स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहती हैं और शरीर रोगों से दूर रहता हैं।

पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice ke fayde) अनेक हैं लेकिन इसके लाभ आपको तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आप सही तरीके से इसका सेवन करेंगे। साथ ही इसके सेवन के साथ-साथ खानपान व जीवनशैली में सुधार भी जरूरी हैं।

पतंजलि एलोवेरा जूस की खूबियां – Patanjali Aloe Vera Gel Benefits in Hindi

  • इसका सेवन करना काफी आसान हैं।
  • इसका प्राइस काफी किफायती हैं।
  • पैकेजिंग अच्छी हैं, लीकेज का खतरा नहीं रहता।
  • किसी प्रकार का कोई हानिकारक तत्व शामिल नहीं हैं।
  • इसे ओपन करने के बाद 30 दिनों तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
  • इसकी आदत नहीं पड़ती।

पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे – Patanjali Juice Ke Fayde

aloe vera juice

1. विषैले पदार्थों से मुक्ति

ऑयली व फास्ट फूड का सेवन, केमिकल युक्त पदार्थों का सेवन और धूल-मिट्टी व प्रदूषण की वजह से हमारे शरीरी में बहुत से टॉक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो शरीर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और रोगों को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसलिए इन विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना बेहद जरूरी हो जाता हैं।

पतंजलि एलोवेरा जूस (patanjali aloe vera juice in hindi) एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक हैं जिसकी मदद से आप इन टॉक्सिन्स को अपनी बॉडी से बाहर निकाल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से बॉडी से टॉक्सिन दूर होते हैं और शरीर अंदर से स्वस्थ रहता हैं।

2. शरीर की इम्युनिटी बढ़ाये

पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice benefits in hindi) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी अच्छे हैं। यह एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर प्रोडक्ट हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ शरीर के लिए कुछ जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आप इसे आमला जूस या व्हीटग्रास जूस के साथ भी मिक्स करके ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : पतंजलि आंवला जूस के फायदे और साइड इफेक्ट्स

3. डायबिटीज को नियंत्रित करें

helps to control diabetes

एलोवेरा जूस मधमेह रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं, इसमें एन्टी-डायबिटिक गुण होते हैं। जसके नियमित सेवन से मधुमेह पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता हैं। हालांकि मधुमेह पर नियंत्रण पाने के लिए खानपान में सुधार सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं, साथ ही थोड़ी बहुत शारीरिक गतिविधि भी जरूरी होती हैं। इनके साथ-साथ एलोवेरा जूस का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।

4. एनर्जी बूस्टर

एलोवेरा जूस एक तरह की एनर्जी बूस्टर ड्रिंक भी हैं। सुबह इसका सेवन करने से शरीर का आलस व सुस्ती दूर होती हैं और शरीर में ऊर्जा का विकास होता हैं। साथ ही इससे मूड भी फ्रेश होता हैं और शरीर में ताजगी का अहसास होता हैं।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

beautiful skin

स्किन के लिए एलोवेरा कितना लाभकारी होता हैं यह तो आप जानते ही होंगे। ज्यादातर लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल या एलोवेरा से बने उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जूस (patanjali aloe vera juice) पीने से भी चेहरे की चमक बढ़ती हैं और त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं।

कील-मुंहासों को दूर करने के लिए भी यह काफी लाभकारी होता हैं। इस तरह स्किन को अंदरूनी व बाहरी तौर पर स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता हैं।

यह भी पढ़े : पतंजलि ब्यूटी क्रीम के फायदे और उपयोग

6. पेट की समस्याओं के लिए पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे

strong digestion

पेट की विभिन्न समस्याओं के लिए भी पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice ke fayde) बेहतरीन हैं। नियमित सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट अच्छी तरह साफ होता हैं, पेट मे गैस व एसिडिटी की समस्या बनने की संभावना कम रहती हैं और पेट की गर्मी से निजात मिलता हैं। पेट की समस्याओं के लिए पतंजलि का फाइबर युक्त एलोवेरा जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

साथ ही आप चाहे तो इसे आंवला जूस के साथ भी मिक्स करके पी सकते हैं या फिर आंवला-एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।

7. पाचन शक्ति बढाये

एलोवेरा जूस पीने का फायदा यह भी हैं कि इससे पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत रहता हैं। जिससे भोजन जल्दी पचता हैं, शरीर को भोजन से प्राप्त पोषक तत्व सही से प्राप्त होते हैं, मोटापा नहीं बढ़ता और शरीर स्वस्थ रहता हैं। देखा जाए तो ज्यादातर बीमारियों की मुख्य वजह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं ही होती हैं, ऐसे में पतंजलि एलोवेरा जूस (patanjali aloe vera juice in hindi) इन दोनों ही समस्याओं के लिए लाभकारी होता हैं।

8. मोटापा नियंत्रित रहता हैं

pet kam karne ki exercise 2

पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice ke fayde) की आगे बात करें तो यह मोटापे पर भी नियंत्रण रखने में सहायक होता हैं। रोज सुबह खाली पेट इसके सेवन से पेट अच्छी तरह साफ होता हैं, पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इन्ही सब वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता। अगर एक अच्छी डाइट व थोड़ी बहुत एक्सरसाइज के साथ एलोवेरा जूस का रेगुलर सेवन किया जाए, तो मोटापा तेजी से कम हो सकता हैं।

9. भूख बढ़ाने में सहायक

कुछ लोगों को बहुत कम भूख लगती हैं या खाना खाने का मन नहीं करता, जिस कारण उनका शरीर भी कमजोर रहता हैं। इस समस्या के लिए भी एलोवेरा जूस का सेवन किया जा सकता हैं। इसके सेवन से पेट और पाचन के विकार दूर होते हैं, फलस्वरूप खुलकर भूख लगती हैं।

10. मेटाबॉलिज्‍म बूस्ट होता हैं

रोज सुबह खाली पेट पतंजलि एलोवेरा  जूस (patanjali aloe vera juice) पीने से मेटाबॉलिज्‍म भी मजबूत होता हैं। मेटाबॉलिज्‍म के मजबूत होने से भोजन जल्दी पचता हैं, शरीर को भोजन से अच्छी मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, मोटापा नहीं बढ़ता और शरीर स्वस्थ व फिट रहता हैं।

पतंजलि एलोवेरा जूस के अन्य गुणकारी उपयोग – Patanjali Aloe Vera Juice Uses in Hindi

  • एलोवेरा जूस दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता हैं, इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता हैं।
  • एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता हैं।
  • बालों के लिए भी एलोवेरा जूस काफी फायदेमंद होता हैं और इसके नियमित सेवन से बाल मजबूत रहते हैं।
  • एलोवेरा जूस के सेवन से खून भी साफ होता हैं।

पतंजलि एलोवेरा जूस के सेवन का सही समय

पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice benefits in hindi) प्राप्त करने के लिए आपको सही समय पर इसका सेवन करना चाहिए। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए और इसके सेवन के बाद कम से कम 30-45 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। भोजन करने के बाद इसका सेवन न करें तो बेहतर होगा।

सेवन का तरीका

  • सबसे पहले एलोवेरा बोतल को अच्छे से हिला लें।
  • आधे गिलास से थोड़ा कम नॉर्मल पानी लें।
  • उसमें 20 ml एलोवेरा जूस मिक्स करें।
  • चम्मच से हिलाकर दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • उसके बाद आराम से एक जगह बैठकर इसका सेवन करें।
  • इसके सेवन के बाद कम से कम 30-45 मिनट तक कुछ भी न खाएं।

किन लोगों को सेवन नहीं करना चाहिए

  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • 5 साल से छोटे बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन कराना चाहिए।
  • अगर आप सुबह खाली पेट किसी प्रकार की दवा का सेवन करते हैं तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • किसी भी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

पतंजलि एलोवेरा जूस की कीमत

पतंजलि एलोवेरा जूस एक बेहद किफायती प्रोडक्ट हैं। इसकी कीमत ज्यादा नहीं हैं। एक लीटर एलोवेरा जूस की कीमत लगभग 200 रुपए के आसपास हैं।

कहाँ से खरीदें

पतंजलि एलोवेरा जूस आप किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही आप इसे पतंजलि की ऑफिसियल वेबसाइट या amazon से भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऑनलाइन किफायती दाम पर खरीदने के लिए नीचे इसका लिंक भी दिया गया हैं।

यहाँ से खरीदें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. पतंजलि एलोवेरा जूस किस काम आता हैं?

A. पतंजलि एलोवेरा जूस शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा का निखार बढ़ाने, पेट की बीमारियों को दूर करने व बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायक होता हैं। इसके सभी फायदों के बारे में ऊपर विस्तार से बताया गया हैं।

Q. क्या एलोवेरा जूस को घर पर भी बनाया जा सकता हैं?

A. जी हाँ, यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा हैं तो फिर आप घर पर भी इसका जूस बना सकते हैं।

Q. पतंजलि एलोवेरा जूस की एक बोतल का इस्तेमाल कितने दिनों तक किया जा सकता हैं?

A. बोतल का ढक्कन खोलने के बाद आप 30 दिन तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी आपको 30 के अंदर ही इसे खत्म करना होता है, उसके बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Q. पतंजलि एलोवेरा जूस किस तरह पिएं?

A. सुबह खाली पेट 20 ml एलोवेरा जूस को 40 से 50 ml पानी में मिक्स करके पी सकते हैं। इसे पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

Q. क्या आमला जूस और एलोवेरा जूस को एक साथ पानी में मिक्स करके पी सकते हैं?

A. जी हाँ, आप आमला जूस और एलोवेरा जूस को मिक्स करके भी पानी के साथ पी सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे (patanjali aloe vera juice benefits in hindi) और इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में जाना। उम्मीद हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर एलोवेरा जूस के विषय में आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं, साथ ही इस आर्टिकल को आप अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

आपको यह लेख भी पसंद आएंगे

इस आर्टिकल को शेयर करें

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment