बादाम रोगन तेल के फायदे, उपयोग व नुकसान | Badam Rogan Oil Benefits in Hindi

Badam rogan tel ke fayde : बादाम खाने के फायदे तो आप लोग जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की बादाम से तैयार किया गया बादाम रोगन तेल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पेट की कब्ज, पाचन तंत्र, डायबिटीज व ह्रदय से जुड़ी समस्याओं के लिए यह काफी उपयोगी होता है। जबकि बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan oil benefits in hindi) त्वचा व बालों के लिए भी बेहद शानदार हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा व बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

बादाम रोगन तेल (Badam rogan oil) में विटामिन-E अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो हार्ट, स्किन व बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है, स्किन व त्वचा के लिए इसे अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है, जिसके विषय में हम आगे जानेंगे। बादाम रोगन तेल के उपयोग (badam rogan oil uses in hindi) फायदे व नुकसान जानने के लिए आर्टिकल को पढ़ना जारी रखें।

बादाम रोगन तेल क्या है – Badam Rogan Oil in Hindi

badam rogan oil
बादाम रोगन तेल

बादाम रोगन तेल (Badam rogan oil) कुछ नहीं बल्कि बादाम से बना तेल होता है। बादाम में पहले से नेचुरल ऑयल मौजूद होता है, बादाम को गर्म करके और फिर ग्राइंड करके, एक लंबे प्रॉसेस के बाद इसमें से तेल निकाला जाता है जिसे बादाम रोगन तेल कहते है।

बादाम रोगन तेल की खास बात है की इसका इस्तेमाल खाने के लिए भी किया जा सकता हैं। बादाम रोगन तेल में विटामिन-E, फैटी एसिड व एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हेल्थ के साथ-साथ स्किन व बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan tel ke fayde) – Badam Rogan Oil Benefits in Hindi

बादाम रोगन तेल के उनके फायदे हैं और कई चीजों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। निचे हम बादाम रोगन तेल के कुछ बड़े फायदों (badam rogan ke fayde) के बारे में बता रहे हैं।

1. स्किन के लिए बादाम रोगन तेल के फायदे – Badam Rogan Oil Benefits For Skin in Hindi

badam rogan oil benefits for skin hindi

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई युक्त बादाम रोगन तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं और इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। स्किन के लिए बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan benefits for skin in hindi) इस प्रकार हैं।

  • बादाम रोगन तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
  • इससे चेहरे की मालिश करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
  • बादाम रोगन तेल के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां व झाइयां कम होती है।
  • आंखों के नीचे इसकी मालिश करने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
  • बादाम रोगन तेल के इस्तेमाल से चेहरे का निखार बढ़ता हैं और चेहरे कोमल और सुंदर दिखाई देता है।

2. बालों के लिए बादाम रोगन तेल के फायदे – Badam Rogan Oil Benefits For Hair in Hindi

badam rogan oil benefits for hair hindi

स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan oil benefits for hair in hindi) काफी अच्छे हैं। विटामिन-ई युक्त बादाम तेल से सिर की मालिश करने से बालों को पोषण मिलता हैं और बालों का झड़ना, टूटना व बालों के रूखेपन की समस्या दूर होती हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ व स्कैल्प इन्फेक्शन में भी राहत मिलती हैं। सिर की मालिश करने के लिए इसका इस्तेमाल किसी अन्य तेल जैसे अरंडी तेल या जैतून तेल के साथ भी किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े :

3. बच्चों की मालिश के लिए लाभकारी – Badam Rogan Uses For Baby Massage

बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल (badam rogan oil uses in hindi) बच्चों की मालिश करने के लिए भी लाभकारी होता हैं। इससे बच्चों की स्किन स्वस्थ रहती हैं साथ ही इसकी मालिश से बच्चों की मांसपेशियां व हड्डियां भी मजबूत होती हैं। बादाम रोगन तेल थोड़ा गर्म परवर्ती का होता है इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें।

4. आंखों के लिए रोगन बादाम के फायदे – Good For Eye Health

बादाम रोगन तेल (Badam rogan oil) आंखों की रोशनी के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए रात के समय गुनगुने दूध के साथ इसका सेवन करने की सलाह दी जाती हैं। बादाम रोगन में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ई व कुछ मात्रा में विटामिन-के भी मौजूद होता हैं जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता हैं।

5. पचन तंत्र के लिए फायदेमंद – Helps To Improve Digestion Health

badam rogan tel for digestion health

बादाम रोगन तेल के फायदे (rogan badam tel ke fayde) पाचन संबंधी परेशानियों के लिए भी अच्छे हैं और इसके इस्तेमाल से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, भोजन अच्छे से पचता हैं, हाजमा दुरूस्त रहता हैं और खाया-पिया शरीर में लगने लगता हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल रात को सोने से कुछ देर पहले गुनगुने दूध के साथ करना चाहिए।

6. मोटापा कम करने में सहायक – Badam Rogan Tel For Weight Loss

बादाम रोगन तेल में अच्छी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैट होता हैं जो मोटापा नियंत्रित करने में सहायक होता हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट एक तरह का हेल्दी फैट हैं जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। इस तरह से वजन कम करने के लिए बादाम और बादाम का तेल दोनों ही काफी सहायक होते हैं।

यह भी पढ़े :

7. ह्रदय रोगों के लिए लाभकारी – Good For Heart Health

healthy heart

बादाम रोगन के फायदे (badam rogan oil benefits in hindi) की आगे बात करें तो यह ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता हैं। इसमें मौजूद मोनो-अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन-E व अन्य पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता हैं। कई अध्ययन में भी यह बात सामने आ चुकी हैं की बादाम व बादाम का तेल ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

8. पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद – Improve Stomach Health

पेट की समस्याओं की एक बड़ी वजह पेट का सही से साफ न होना हैं। ऐसे में पेट की कब्ज दूर करने और पेट की सफाई के लिए भी बादाम रोगन फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से मल त्याग की समस्या में काफी राहत मिलती हैं और पेट स्वस्थ रहता हैं। पेट की कब्ज दूर करने के लिए इसका सेवन सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ किया जा सकता हैं। एक गिलास गुनगुने दूध में 5 से 10 ml बादाम रोगन तेल (Rogan Badam Oil) मिक्स करके पीने से पेट की कब्ज में राहत मिलती हैं।

9. शरीर की मालिश के लिए फायदेमंद – Badam Rogan Oil Uses For Body Massage

सर्दियों में बादाम रोगन तेल से शरीर की मालिश करना भी बेहद लाभकारी होता हैं। सर्दियों के मौषम में त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती हैं, ऐसे में बादाम रोगन तेल की नियमित मालिश से त्वचा का रूखापन दूर होता हैं। साथ ही इसकी मालिश से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती हैं। सर्दियों में छोटे बच्चों के लिए भी बादाम रोगन तेल की मालिश बेहद फायदेमंद होती हैं।

10. हड्डियों के लिए फायदेमंद – Good For Bones

strong bones

बादाम तेल का सेवन और बादाम तेल की मालिश, दोनों ही रूप में यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता हैं। जिन लोगों को कमर व जोड़ों के दर्द से संबंधी परेशानी रहती हैं उन्हें बादाम रोगन तेल से मालिश करनी चाहिए। साथ ही दूध के साथ इसके सेवन से भी हड्डियों व मांसपेशियों को फायदा होता हैं।

11. मस्तिष्क के लिए गुणकारी – For Brain Health

बादाम रोगन के फायदे (badam rogan tel ke fayde) मस्तिष्क के लिए भी अच्छे हैं। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती हैं और दिमाग शांत रहता हैं। बादाम और बादाम तेल हमेशा से ही मस्तिष्क के लिए लाभकारी माना जाता हैं। बड़े-बूढों व डॉक्टरों द्वारा भी अक्सर इसे लेने की सलाह दी जाती हैं।

12. शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – Immunity Booster

strong immunity

बादाम रोगन तेल (badam rogan oil in hindi) में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। इसके सेवन से शरीर रोगों से दूर रहता हैं और सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी कई समस्याओं में लाभ मिलता हैं। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी होता हैं।

13. अनिद्रा दूर करने में सहायक – Improve Sleep Quality

अनिद्रा या नींद न आने की समस्या में भी बादाम रोगन तेल का सेवन लाभप्रद (badam rogan oil benefits in hindi) होता हैं। सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ इसके सेवन से थकान दूर होती हैं, दिमाग को आराम मिलता हैं और अच्छी नींद आती हैं।

14. शारीरिक कमजोरी व थकान दूर करने के लिए

बादाम रोगन तेल के इस्तेमाल से शारीरिक कमजोरी व थकान दूर होती हैं और शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता हैं। शारीरिक कमजोरी व थकान दूर करने के लिए भी बादाम रोगन तेल का सेवन गुनगुने दूध के साथ किया जा सकता हैं। ध्यान रहे कि दूध से साथ बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल बगैर चीनी के करें, इसमें चीनी का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।

15. तनाव व सिरदर्द दूर करने में सहायक

बादाम रोगन तेल की मालिश से सिर दर्द में राहत मिलती हैं साथ ही तनाव भी कम होता हैं। जब भी थकान, सिर दर्द या तनाव महसूस हो बादाम रोगन से सिर की मालिश करें।

बादाम रोगन तेल का उपयोग – Badam Rogan Oil Uses in Hindi

बादाम रोगन के फायदे जानने के बाद इसके उपयोग के बारे में भी जान लेते हैं। बादाम रोगन तेल का उपयोग (badam rogan oil uses in hindi) कई प्रकार से किया जा सकता हैं।

  • शरीर की मालिश के लिए बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसकी मालिश से त्वचा हेल्दी रहती हैं।
  • बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan benefits in hindi) प्राप्त करने के लिए 5-10 ml बादाम रोगन को गुनगुने दूध के साथ इसे मिक्स करके पी सकते हैं।
  • बादाम तेल में अरंडी तेल या जैतून का तेल मिक्स करके सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे तनाव व थकान दूर होती हैं और बाल भी हेल्दी रहते हैं।
  • बादाम रोगन तेल से चेहरे की मालिश कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता हैं और चेहरा साफ, सुंदर व चमकदार दिखाई देता हैं।
  • डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए इससे आंखों के नीचे मालिश कर सकते हैं।
  • नाखूनों को मजबूत व सुंदर बनाने के लिए इसे नाखूनों पर भी लगा सकते हैं।
  • कान के संक्रमण से बचने के लिए एक से दो बूंद बादाम रोगन तेल की कान के अंदर डाल सकते हैं।
  • नाभि में बादाम रोगन तेल डालने से भी अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं।
  • खाना बनाने के लिए भी बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल (badam rogan oil uses in hindi) किया जा सकता हैं।

5 बेस्ट बादाम रोगन तेल – Best Badam Rogan Oil in India in Hindi

भारतीय बाजार में मौजद कुछ बेहतरीन बादाम रोगन तेल इस प्रकार हैं।

1. हमदर्द रोगन बादाम शिरीन

हमदर्द रोगन बादाम शिरीन (hamdard roghan badam shirin) मीठे बादाम से बनाया जाने वाला एक बेहतरीन प्रोडक्ट हैं। हमदर्द रोगन बादाम तेल के फायदे इस प्रकार हैं।

  • सर्दियों में शरीर गर्म रहता हैं।
  • हार्ट के लिए फायदेमंद।
  • कब्ज के लिए लाभकारी।
  • मस्तिष्क के लिए फायदेमंद।
  • तनाव व थकान दूर करने में सहायक।
  • हड्डियों के लिए फायदेमंद।
  • स्किन व बालों के लिए उपयोगी।

2. पतंजलि रोगन बादाम शिरीन

पतंजलि द्वारा बनाया जाने वाला रोगन बादाम शिरीन (Patanjali roghan badam shirin) भी काफी अच्छा प्रोडक्ट हैं। इसके फायदे इस प्रकार हैं।

  • त्वचा के लिए फायदेमंद
  • बालों के लिए फायदेमंद
  • कब्ज़ व पेट की समश्याओं के लिए उपयोगी।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी।
  • ब्रेन व हड्डियों के लिए फायदेमंद।
  • तनाव व अनिद्रा की परेशानी में उपयोगी।

3. डाबर बादाम तेल

डाबर भारत की एक जानी मानी कंपनी हैं जो अपने आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए जानी जाती हैं। इस कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला बादाम तेल (Dabur Badam Tel) भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं। डाबर बादाम तेल के फायदे इस प्रकार हैं।

  • बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लाभकारी।
  • मस्तिष्क के लिए फायदेमंद।
  • हड्डियों के लिए लाभकारी।
  • बाल लंबे, घने व मजबूत होते हैं।
  • त्वचा कोमल और खूबसूरत होती हैं।
  • ठंड में शरीर को अंदरूनी गर्मी मिलती हैं।
  • हार्ट के लिए फायदेमंद।
  • कब्ज की परेशानी में सहायक।

4. बैद्यनाथ बादाम रोगन तेल

वैद्यनाथ भी अपने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता हैं। इस कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला बादाम रोगन तेल के फायदे (baidyanath rogan badam tel ke fayde) इस प्रकार हैं।

  • स्किन के लिए उपयोगी।
  • बालों के लिए उपयोगी।
  • नाखूनों के लिए फायदेमंद।
  • हार्ट और हड्डियों के लिए फायदेमंद।
  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक।

5. Upakarma बादाम रोगन तेल

Upakarma आयुर्वेद द्वारा बनाया जाने वाला कोल्ड प्रेस्ड मीठे बादाम का तेल भी एक अच्छा उत्पाद हैं। साथ ही इस प्रोडक्ट की पैकेजिंग भी काफी अच्छी हैं। अगर आप त्वचा, नाखून व बालों के लिए एक अच्छा बादाम तेल ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा उत्पाद हो सकता हैं। Upakarma बादाम रोगन तेल के फायदे (upakarma ayurveda badam rogan sweet almond oil) इस प्रकार हैं।

  • स्किन को पोषण देने में सहायक
  • डार्क सर्कल्स कम करने में सहायक
  • हेयर के लिए फायदेमंद
  • स्कैल्प का रूखापन दूर करने में सहायक
  • स्कैल्प में खुजली की परेशानी दूर करने में मददगार

बादाम रोगन तेल के नुकसान – Badam Rogan Oil Side Effects in Hindi

बादाम रोगन तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं। इसके कुछ नुकसान (badam rogan oil side effects in hindi) इस प्रकार हैं।

  • गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • मधुमेह के रोगियों को भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • बादाम रोगन तेल के ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ सकता हैं, इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसके अधिक सेवन से पेट दर्द, जी मचलाना, उल्टी व दस्त जैसी अनेकों समश्याएं हो सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. स्किन के लिए बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

A. बादाम रोगन तेल से आप चेहरे की मालिश कर सकते हैं। रात को सोने से पहले चेहरा पानी से धो लें और उसके बाद बादाम रोगन तेल से चेहरे की मालिश करें, पूरी रात इसे चेहरे पर लगे रहने दें और अगली सुबह फेस वाश से चेहरा धो लें।

Q. बालों के लिए बादाम रोगन तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

A. बादाम रोगन तेल (rogan badam tel) से सिर की अच्छी तरह मालिश करें, इसे बालों की जड़ों तक लगाए। पूरी रात इसे बालों पर लगा रहने दें और अगली सुबह किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें। आप चाहे तो बादाम रोगन तेल को विटामिन ई ऑयल, नारियल तेल, जैतून तेल या अरंडी के तेल के साथ मिक्स करके भी सिर की मालिश कर सकते हैं।

Q. क्या बादाम तेल से डार्क सर्कल्स दूर हो सकते हैं?

A. डार्क सर्कल्स के लिए भी बादाम रोगन तेल के फायदे अच्छे हैं। आंखों के नीचे इसकी मालिश करने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होती हैं। हालांकि डार्क सर्कल्स के लिए खानपान व जीवनशैली में सुधार भी जरूरी होता हैं।

Q. बादाम रोगन तेल  का दूध के साथ सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए?

A. एक गिलास दूध को गर्म कर लें, इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें और जब यह पीने योग्य हो जाए तब इसमें 5 से 10 ml बादाम रोगन तेल मिक्स करें और आराम से बैठकर इसे पिएं।

Q. क्या बादाम रोगन (badam rogan oil) से पेट की कब्ज दूर होती हैं ?

A. बादाम रोगन तेल पेट की कब्ज के लिए भी काफी लाभकारी हैं। दूध के साथ इसके सेवन से कब्ज की समस्या में राहत मिलती हैं। हालांकि पेट की कब्ज पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए खानपान पर सुधार जरूरी होता हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

जिस प्रकार से बादाम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता हैं, उसी प्रकार बादाम रोगन तेल (Badam rogan tel in hindi) भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता हैं और इसके इस्तेमाल से त्वचा व बालों की हेल्थ भी अच्छी रहती हैं। साथ ही ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से शरीर व त्वचा को नुकसान भी हो सकते हैं।

इस लेख में हमनें बादाम रोगन तेल के फायदे (badam rogan oil benefits in hindi), बादाम रोगन तेल का उपयोग व नुकसान के बारे में जाना। उम्मीद है कि इजी लाइफ हिंदी का यह लेख आपको पसंद आया होगा। हेल्थ, ब्यूटी व लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी प्रकार की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही अगर इस विषय में आपके मन मे कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं।

यह आर्टिकल भी पढ़े

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment