सुबह नाश्ते के लिए 11 हेल्दी फूड | Naste Me Kya Khaye

Naste me kya khaye : रात में 8 से 10 घंटे सोने के बाद सुबह शरीर को ऐसे आहार (breakfast) की जरूरत होती हैं जिससे उसे एनर्जी और ताकत मिल सके। सुबह का नाश्ता (breakfast in hindi) दिन का सबसे अहम भोजन होता हैं, सुबह के नाश्ते से शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा और ताकत मिलती हैं। साथ ही आपकी बॉडी का शेप और वजन भी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता हैं कि आप सुबह के नाश्ते में क्या खाते हैं।

कुछ लोग सुबह के नाश्ते (breakfast in hindi) में बहुत ज्यादा भारी भोजन, तेलीय पदार्थ, फास्ट फूड, नमकीन, बिस्किट व वाइट ब्रेड जैसी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ के लिहाज से सही नहीं होता। आपका सुबह का नाश्ता (morning breakfast) ज्यादा से ज्यादा पोष्टिक और हेल्दी होना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और हेल्दी फैट शामिल होना चाहिए।

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम सुबह नाश्ते में क्या खाएं (subha ki diet me kya khana chahiye) या सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए (naste me kya khaye) के बारे में बता रहे हैं। यहाँ हम आपको 11 से ज्यादा ऐसी चीजें बता रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं, साथ ही इन्हें बनाने में भी कम समय लगता हैं।

सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए | सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए | Subha Ke Naste Me Kya Khaye

सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए (subha ki diet me kya khana chahiye) , में नीचे हम कुछ पौष्टिक आहार बता रहे हैं। अपनी सुविधानुसार आप इनमें से किसी का चुनाव भी कर सकते हैं।

1. सुबह के नाश्ते में खाए ओट्स (Qats)

subha kya khana chahiye

सुबह के नाश्ते (breakfast in hindi) में ओट्स या ओटमील लेना सबसे बेस्ट होता हैं। प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फाइबर के गुणों से भरपूर ओट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ओट्स एक प्रकार का दलहन हैं, बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएंगे। ओट्स खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाने में भी काफी कम समय लगता हैं।

बाजार में आपको दो प्रकार के ओट्स मिलेंगे सिंपल और मसाला ओट्स। सिंपल ओट्स मसाला ओटस की तुलना में ज्यादा लाभकारी होते हैं। ओट्स को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए (breakfast me kya khaye) को लेकर परेशान हैं, तो एक बार ओट्स का इस्तेमाल करके जरूर देखें।

सुबह ओटस खाने के फायदे

  • वजन नियंत्रित रहता हैं
  • प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता हैं
  • कार्बोहायड्रेट और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं
  • शरीर को काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती हैं
  • दिल और पेट से जुड़ी परेशानियों के लिए अच्छा होता हैं
  • ओट्स बनाने में कम समय लगता हैं
  • पेट को भरा रखता हैं, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती

2. ब्रेकफास्ट में खाएं दलिया

ओट्स की तरह दलिया भी सुबह के नाश्ते के लिए (naste me kya khaye) एक अच्छा आहार हैं। ओट्स और दलिया में लगभग-लगभग एक जैसे गुण पाए जाते हैं। लेकिन दलिया बनाने में ओट्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैं। दलिया में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता हैं, साथ ही इसमें थोड़ा बहुत प्रोटीन भी पाया जाता हैं।

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं या मोटा होना चाहते हैं, उन्हें सुबह के नाश्ते में दूध से बना दलिया जरूर खाना चाहिए। जबकि वजन कम करने के लिए आप दलिया को सब्जियों के साथ मिक्स करके बना सकते हैं।

सुबह दलिया खाने के फायदे

  • वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में सहायक हैं
  • शरीर को एनर्जी प्रदान करता हैं
  • फाइबर की मदद से पेट की बीमारियों में आराम मिलता हैं
  • पेट को भरा रखता हैं, जल्दी भूख नहीं लगती
  • पाचन क्रिया में सुधार करता हैं
  • हड्डियों को मजबूत बनाता हैं

3. सुबह के नाश्ते में अंडा खाएं

breakfast me kya khaye

सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए (subah naste me kya khaye) की लिस्ट में अगला नाम अंडा हैं। अंडा प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं, साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते में अंडा दुनियाभर के देशों में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी हैं कि इसे बनाने में बेहद कम समय लगता हैं, इसे झटपट तैयार किया जा सकता हैं।

सुबह के नाश्ते में अंडे का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता हैं। अंडे से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं।

  • अंडा उबालकर खा सकते हैं (बेस्ट ऑप्शन)
  • अंडे की भुर्जी बना सकते हैं
  • अंडे का ऑमलेट बनाकर ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते हैं
  • पालक ऑमलेट भी बना सकते हैं
  • अंडा परांठा बनाकर खा सकते हैं (वेट गेन के लिए)
  • उबले अंडे के सफेद भाग को सालद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं (वेट लॉस के लिए)
  • ब्रेड ऑमलेट सैंडविच बना सकते हैं

4. ब्रेकफास्ट में पनीर है अच्छा ऑप्शन

gym ke bar kya khaye

जो लोग अंडा नहीं खाते उनका अक्सर एक सवाल रहता हैं, प्रोटीन के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए (naste me kya khaye) या सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए पनीर सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। अंडे की तरह पनीर में भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। साथ ही पनीर शरीर में कैल्शियम की पूर्ति भी करता हैं। शाकाहारी लोग जो अंडा नहीं खाते उनके लिए पनीर सबसे अच्छा ऑप्शन हैं।

अंडे की तरह पनीर से भी कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती हैं। पनीर को कच्चा खा सकते हैं, पनीर के छोटे-छोटे पीस करके सालद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं, स्प्राउट्स के साथ मिक्स कर सकते हैं या फिर पनीर की भुर्जी बना सकते हैं। पनीर परांठा भी एक अच्छा ऑप्शन हैं।

5. सुबह ड्राई फ्रूट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे भी सुबह के नाश्ते (breakfast in hindi) के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, किशमिश, छुहारे, खजूर, अंजीर व अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे मेवों में प्रोटीन व हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। यह हार्ट, दिमाग, स्किन, बाल व मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे अच्छा तरीका हैं कि आप इन्हें एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इनका सेवन करें। इन्हें आप सीधा खा सकते हैं या फिर ओट्स, दलिया, शेक या दूध के साथ भी मिक्स कर सकते हैं। अगर आप इस दुविधा में हैं कि सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए (naste me kya khaye) या सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए, तो आप ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. बेस्ट ब्रेकफास्ट हैं पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड

peanut butter

कई बार ऐसा होता हैं कि सुबह देर से उठने के कारण नाश्ता तैयार करने का समय नहीं मिल पाता और भूखे ही घर से बाहर निकलना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में कई लोग बिस्किट, नमकीन, वाइट ब्रेड या रात का बासी भोजन जैसी अनहेल्दी चीजें भी खा लेते हैं, जो स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता।

इस स्थिति में पीनट बटर सबसे ज्यादा काम आता हैं। आप पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड के साथ मिक्स करके खा सकते हैं और इसमें बहुत कम समय लगता हैं। पीनट बटर मूंगफली से बना होता हैं और इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और बहुत से मिनरल्स पाए जाते हैं। यह वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और स्किन के लिए लाभप्रद होता हैं।

यह भी पढ़े : पीनट बटर के फायदे, उपयोग और 3 बेस्ट ब्रांड

7. सुबह नाश्ते में फल खाएं

avocado vitamin e foods in hindi

सुबह का समय फल खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। फलों से हमें फाइबर, विटामिन और मिनरल प्राप्त होते हैं। फल इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, स्किन का ग्लो बढ़ाने, हार्ट और लिवर को स्वस्थ रखने व आंखों की रोशनी और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

सुबह के नाश्ते (breakfast in hindi) में आप सेब, केला, एवोकाडो, पपीता व अनार जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। सुबह नाश्ते में ज्यादा खट्टे फल खाने से बचना चाहिए, यह पेट मे गैस व एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। खट्टे फलों में सुबह केवल आंवला का सेवन की किया जा सकता हैं। साथ ही आप फलों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

8. सुबह ब्रेकफास्ट में दही खाएं

नाश्ते में दही खाना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता हैं। सुबह नाश्ते में एक कटोरी दही खाने से पेट स्वस्थ रहता हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। गर्मियों के मौसम में सुबह दही खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता हैं और इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीरी की इम्युनिटी बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। सर्दी या बरसात के मौसम में सुबह दही खाने से बचें, इससे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती हैं।

साथ ही दही में चीनी का इस्तेमाल न करें, चीनी की जगह आप इसमें ड्राई फ्रूट्स या फल मिक्स करके खा सकते हैं। अगर आप पेट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं और इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए, तो आप सुबह के नाश्ते में दही का सेवन अवश्य करें।

यह भी पढ़े : दही खाने के फायदे, सही तरीका और सही समय

9. सुबह के नाश्ते में बीज भी अवश्य शामिल करें

अगर आप अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहना चाहते हैं और शरीर को फिट रखना चाहते हैं, तो फिर आपको अपने भोजन में सीड्स यानी बीजों को भी अवश्य शामिल करना चाहिए। चिया के बीज और अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, जिससे पेट खुलकर साफ होता हैं और पाचन संबंधी विकार भी दूर होते हैं।

साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आप सुबह ओटस, दलिया, दही या फिर स्मूदी में चिया या अलसी के बीजों को मिक्स करके खा सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में भी इनका सेवन न करें, ये बीज गर्म तासीर के होते हैं। बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन बीजों का सेवन करें।

10. सुबह नाश्ते में खाएं अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स भी सुबह के नाश्ते के लिए (subha naste me kya khaye) एक अच्छा हेल्दी ऑप्शन हैं। स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर व मिनरल पाए जाते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए आप मूंग दाल व काला चना  का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्प्राउट्स सालद खाने में बेहद टेस्टी होता हैं और सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं।

11. सुबह नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्मूदी

अगर आपका वजन कम हैं और आप मोटा कैसे हो के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको सुबह के नाश्ते में बनाना शेक या मैंगो शेक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये स्मूदी वजन बढ़ाने में काफी सहायक होती हैं। इन्हें और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इनमें ड्राई फ्रूट्स व अलसी के बीज भी मिक्स कर सकते हैं। हाई कैलोरी होने की वजह से ये स्मूदी वजन बढ़ाने में सहायक होती हैं।

12. रविवार के लिए कुछ अच्छे ऑप्शन

हफ्ते में 6 दिन हेल्दी नाश्ता करने के बाद रविवार वाले दिन आप कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। वीकेंड के लिए कुछ अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शन इस प्रकार हैं।

  • मसाला डोसा
  • पोहा
  • इडली सांभर
  • ढोकला
  • गाजर का हलवा
  • ब्राउन पास्ता

सुबह के नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए – Naste Me Kya Nahin Khaye

सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए (subha naste me kya khaye) या सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए, के विषय में जानने के बाद अब कुछ उन चीजों के बारे में भी जान लेते हैं जो सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए।

1. सुबह नाश्ते में चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता हैं।

2. सुबह के नाश्ते में आलू परांठा, मूली परांठा व गोभी परांठा का इस्तेमाल न करें। यह शरीर का मोटापा बढ़ाने का काम करते हैं। कभी-कभार इनका सेवन कर सकते हैं, लेकिन रोज इनका सेवन न करें।

3. सुबह के नाश्ते में पूरी, ब्रेड पकोड़ा, समोसा, व छोले भटूरे जैसी तली चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

4. सुबह के नाश्ते में नमकीन, बिस्किट, फैन, रस, सफेद ब्रेड, नूडल्स, पास्ता आदि चीजें खासकर मैदे से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

5. कुछ लोग सुबह का नाश्ता रात को ही बना लेते हैं। यानी रात को सब्जी व रोटी या चावल ज्यादा बना लेते हैं और इसे सुबह के लिए भी रख देते हैं। ऐसा कभी न करें, आयुर्वेद के अनुसार बासी भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।

सुबह नाश्ता करना क्यों हैं जरूरी – Subha Nasta Karne Ke Fayde

सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए व क्या नहीं खाना चाहिए, जानने के बाद अब यह भी जान लेते हैं कि सुबह का नाश्ता इतना जरूरी क्यों होता हैं या सुबह के नाश्ते के फायदे क्या हैं।

1. सुबह हेल्दी नाश्ता करने से शरीर को दिनभर काम करने के लिए एनर्जी, स्टैमिना और ताकत मिलती हैं, जिससे आप बेहतर ढंग से अपना कार्य कर पाते हैं।

2. सुबह हेल्दी नाश्ता करने से मन तरोताजा रहता हैं और दिमाग भी सही से कार्य करता हैं।

3. सुबह प्रोटीनयुक्त नाश्ता करने से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं।

4. दिल और लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी सुबह का नाश्ता फायदेमंद होता हैं।

5. सुबह हेल्दी नाश्ता मोटापा कम करने या सेहत बनाने के लिए भी जरूरी होता हैं। वजन बढ़ाने की डाइट में सुबह का नाश्ता काफी अहम होता हैं।

6. पाचन तंत्र की मजबूती और मेटाबॉलिस्म फास्ट करने के लिए शरीर को सुबह हेल्दी भोजन की आवश्यकता होती हैं।

7. सुबह हेल्दी नाश्ता करने से शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती हैं।

8. छोटे बच्चों के शारिरिक और मानसिक विकास के लिए भी सुबह हेल्दी नाश्ता करना बेहद लाभप्रद होता हैं।

निष्कर्ष

सुबह का नाश्ता स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अहम होता हैं इसलिए सुबह ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजें भोजन में शामिल करने की कोशिश करें। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें जिनसे शरीर को नुकसान पहुंच सकता हैं। उम्मीद हैं कि इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल पढ़ने के बाद अब आपके अच्छी तरह समझ आ चुका होगा कि सुबह नाश्ते के क्या खाना चाहिए (naste me kya khaye)

अगर सुबह की डाइट में क्या खाना चाहिए को लेकर आपके मन में अब भी कोई सवाल हैं तो आप कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को आप अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर कर सकते हैं। खुश रहें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल-

Post Tags : naste me kya khaye, subah naste me kya khaye, subah naste me kya khana chahiye, subah ki diet me kya khana chahiye

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

4 thoughts on “सुबह नाश्ते के लिए 11 हेल्दी फूड | Naste Me Kya Khaye”

  1. मेरी उम्र 53 साल और वजन 100 किलो है मुझे कब्ज की शिकायत है पेट साफ नहीं रहता है बार-बार शौच के लिए जाना पड़ता है। पेट में गैस भी बनती है, कोई ऐसा उपाय बताएं जिससे कि एक बार में पेट साफ हो जाए और सुबह नाश्ते में क्या लें।

    Reply
  2. मैं अभी नाश्ते में सुबह से बिस्कुट और चाय लेता हूं क्या यह करना उचित है

    Reply

Leave a Comment