मजबूत पाचन शक्ति के लिए 10 योगासन | Pachan Shakti Badhane ke Liye Yoga

pachan shakti badhane ke liye yoga : पाचन तंत्र भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। पाचन तंत्र के कमजोर पड़ने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं। खाया-पिया शरीर में नहीं लगता, शरीर को भोजन से प्राप्त जरूरी पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते और धीरे-धीरे शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती है। योग के जरिये आप पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं, आगे हम इसी विषय में जानेंगे।

पाचन शक्ति को मजबूत करने के कई तरीके हैं, जिनमे योग सबसे उपयोगी और लाभकारी है। इस आर्टिकल में हम पाचन शक्ति बढ़ाने के योगासन (pachan shakti badhane ke liye yoga) के विषय में जनेंगे, साथ ही पाचन शक्ति मजबूत करने के तरीके व पाचन शक्ति मजबूत करने के घरेलू उपाय के बारे में भी जानेंगे। 

पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण – Pachan Tantra Ki Kamjori Ke Karan

पाचन शक्ति बढ़ाने के योगासन (pachan tantra majboot karne ke liye yoga) और घरेलू उपाय के बारे में जानने से पहले पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण जान लेना आवश्यक हैं। उम्र के साथ पाचन शक्ति कमजोर होना एक आम बात हैं, लेकिन आज के समय में नोजवानों और बच्चों में भी पाचन तंत्र की कमजोरी एक बड़ी समश्या बन कर उबर रही हैं। पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण इस प्रकार हैं।

  • पाचन तंत्र की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण हैं  शारीरिक श्रम की कमी। शारीरिक गतिविधि के आभव के कारण भोजन सही से नहीं पच पाता हैं जिसके कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता हैं।
  • समय पर भोजन न करना भी पाचन तंत्र की कमजोरी का एक मुख्य कारण हैं, कुछ लोग बेवक्त किसी भी समय कुछ भी खा लेते हैं जिसके कारण पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचता हैं।
  • बहुत ज्यादा भारी भोजन व फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से भो पाचन शक्ति कमजोर होने लगती हैं, पाचन तंत्र को ऐसे भोजन को पचाने में बहुत ज्यादा मुश्किल होती हैं।
  • ऑयली फूड, मैदे से बनी चीजें और बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड भी पाचन तंत्र को कमजोर करते हैं।
  • भोजन को चबा चबाकर न खाना भी पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण में सबसे अहम हैं। पाचन क्रिया मुंह से ही शुरू होती हैं, इसलिए कहा जाता हैं कि भोजन को इतना चबाना चाहिए कि उसका आधा पाचन मुख के अंदर ही हो जाए।
  • अधिक मात्रा में शराब, धूम्रपान व दवाइयों का सेवन भी पाचन तंत्र को कमजोर बनाता हैं।
  • एक बार में बहुत ज्यादा भोजन करना और भोजन के बीच मे पानी पीते रहना भी पाचन तंत्र की कमजोरी का एक मुख्य कारण हैं।
  • ज्यादा तनाव लेने और नींद की कमी के कारण भी पाचन शक्ति कमजोर पड़ने लगती हैं।
  • कम पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर होता हैं।
  • भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए योगासन – Pachan Shakti Badhane ke Liye Yoga

योग के शारीरिक और मानसिक लाभ तो हम सब जानते ही हैं, अगर बात की जाए पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए योग की तो योग पाचन तंत्र को मजबूत व स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा कारगर तरीका हैं। नीचे हम आपको 10 ऐसे योगासन (pachan shakti badhane ke liye yoga) बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

1. पाचन शक्ति मजबूत बनाए वज्रासन

vajrasana yoga pose

वज्रासन पाचन शक्ति बढ़ाने के योग (yoga for pachan tantra in hindi) में सबसे शक्तिशाली और आसान योगासन हैं। यह एक ऐसा अकेला आसान हैं जिसे खाना खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता हैं।

खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट वज्रासन में बैठने से भोजन को पचने में आसानी होती हैं और पाचन तंत्र मजबोट होता हैं। साथ ही पेट की गैस, कब्ज, अपच, कमर दर्द और तनाव दूर करने में भी वज्रासन लाभकारी होता हैं। (वज्रासन करने की विधि, फायदे और सावधानियां)

2. पाचन तंत्र को मजबूती देता है पवनमुक्तासन

pawanmuktasana

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए पवनमुक्तासन एक बहुत ही जबरदस्त योगासन हैं। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर हो जाता हैं पवन+मुक्त+आसन यानी शरीर से अतिरिक्त वायु या गैस को मुक्त करने का आसन।

इसके नियमित अभ्यास से पेट की मासपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन दुरुस्त होता हैं, जिससे शरीर में खाया पिया अच्छे से लगता हैं और शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं। साथ ही इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की गैस व कब्ज से भी निजात मिलता हैं।

3. पाचन तंत्र के लिए त्रिकोणासन

trikonasana yoga pose

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए योग में त्रिकोणासन को भी जरूर शामिल करें कुछ लोग इसे त्रिभुज मुद्रा के नाम से भी जानते हैं, इस आसन को करते समय शरीर का आकार एक त्रिभुज की तरह दिखाई पड़ता हैं।

त्रिकोणासन करने से कमर और पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे पेट से जुड़ीं विभिन्न समश्याएं दूर होती हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। साथ ही पेट कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी यह आसन फायदेमंद होता हैं। (पेट की चर्बी कम करने के 10 योगासन)

4. पाचन शक्ति बढ़ाता पश्चिमोत्तानासन

paschimottanasana

पश्चिमोत्तानासन योग का एक अहम योगासन हैं और इसके नियमित अभ्यास से कई शारीरिक समश्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। शरीर को लचीला बनाने, कमर और गर्दन को मजबूत करने, मोटापा कम करने व पेट गैस और कब्ज के लिए यह योगासन बहुत लाभकारी होता हैं, साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करने (yoga for pachan tantra in hindi) और मेटाबॉलिस्म को बूस्ट करने के लिए भी पश्चिमोत्तानासन फायदेमंद होता हैं।

5. भुजंगासन करें

bhujangasana

भुजंगासन जिसे कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता हैं पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए एक बहुत ही अच्छा आसन (yoga for pachan tantra in hindi) हैं। भुजंगासन की मुद्रा में शरीर का आकार सर्प या सांप की तरह दिखाई पड़ता हैं।

इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता हैं जिससे पेट की विभिन्न परेशानियां दूर होती हैं और साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत होती हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, चेहरे पर ग्लो लाने और वजन कम करने के लिए भी भुजंगासन फायदेमंद होता हैं।

6. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए धनुरासन

dhanurasana

धनुरासन योग का एक बहुत ही अच्छा और काफी लाभकारी योगासन हैं। धनुरासन में शरीर का आकार धनुष की तरह दिखाई पड़ता हैं जिसकी वजह से इसे यह नाम दिया गया। इस आसन को करने से पेट की सभी मसल्स पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे पेट की मसल्स मजबूत होती हैं व अच्छे से अपना कार्य करती हैं और खाया पिया आसानी से पचने लगता हैं। 

पाचन शक्ति बढ़ाने के योग (pachan shakti badhane ke liye yoga) इसलिए भी फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनसे पेट की मसल्स पर ज्यादा खिंचाव पड़ता हैं जिससे वह मजबूत होती हैं और पेट मे जमी गंदगी भी शरीर से बाहर निकलने लगती हैं।

7. चक्रासन का अभ्यास करें

chakrasana

पाचन शक्ति बढ़ाने के योग (pachan shakti badhane ke yoga in hindi) में चक्रासन भी लाभकारी हैं, इसे कुछ लोग व्हील पोज के नाम से भी जानते हैं। इस आसन की स्थिति में शरीर का आकार एक चक्र या व्हील की तरह दिखाई पड़ता हैं।

यह आसन गर्दन से लेकर पांव तक कि मांसपेशियों पर खिंचाव लाता हैं जिससे शरीर के अंदरूनी अंग मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए शरीर के अंदरूनी अंगों का एक अहम योगदान होता हैं। पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने और चेहरे और बालों के स्वास्थय के लिए  चक्रासन लाभकारी हैं।

8. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए उष्ट्रासन

ustrasana yoga pose

संस्कृत भाषा में “उष्ट्र” का अर्थ “ऊंट” होता हैं, इस आसन में शरीर का आकार ऊंट की समान लगता हैं जिसकी वजह से इसको यह नाम दिया गया हैं। पेट और पेट की बीमारियों के लिए उष्ट्रासन एक बहुत ही फायदेमंद योगासन हैं, इस आसन से शरीर लचीला बनता हैं, पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं। साथ ही यह आसन फेफड़ों को मजबूत बनाने में भी लाभकारी होता हैं।

9. अर्धमत्स्येन्द्रासन

अर्धमत्स्येन्द्रासन भी पाचन तंत्र मजबूत करने के योग (yoga for pachan tantra in hindi) में काफी लाभकारी होता हैं। यह आसन ऋषि अर्धमत्स्येन्द्रनाथ का पसंदीदा आसन था इसलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया हैं।

इस आसन में बैठकर अपनी कमर को ट्विस्ट करना होता हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने, कमर दर्द को दूर करने और पेट की मांसपेशियों के लिए यह एक बेहतरीन योगासन हैं। सभी लोगों को यह आसन अपनी योग लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

10. शवासन

जैसा कि हमने ऊपर बताया हैं कि पाचन तंत्र की कमजोरी का एक मुख्य कारण ज्यादा तनाव लेना भी होता हैं, इसलिए अगर पाचन शक्ति को बढ़ाना हैं तो तनाव को भी दूर करना जरूरी हैं और इसमे शवासन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं। शवासन योगाभ्यास के अंत मे किया जाने वाला आसन हैं जो शरीर की थकावट दूर करने, मन को शांत करने और तनाव दूर करने में फायदेमंद होता हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रणायाम

योगासन के साथ साथ प्रणायाम भी पाचन शक्ति को मजबूत करने में लाभकारी होते हैं। पाचन शक्ति को मजबूत करने के प्रणायाम में कपालभाति प्रणायाम और अनलोम विलोम सबसे ज्यादा लाभकारी हैं। जिनके नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त का प्रभाव सही रहता हैं, पेट स्वस्थ और तंदरुस्त रहता हैं, दिल और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और तनाव दूर होता हैं। योगासन के साथ साथ पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए प्राणायाम  भी अवश्य करें। 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के तरीके – Pachan Tantra Majboot Karne Ka Tarika   

pachan tantr ko maboot karne ka tarika

पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए योग (pachan shakti badhane ke liye yoga) के साथ साथ आपको कुछ अन्य बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए खाने पीने की आदतों में सुधार करने और शरीर को एक्टिव रखना भी बहुत जरूरी होता हैं। आगे जानते हैं पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के तरीके (pachan tantra majboot karne ke tarike) क्या हैं। 

1. भोजन को अच्छी तरह चबा चबाकर खाएं 

भोजन को आप जितना चबा चबाकर खाएंगे वह उतनी जल्दी और आसानी से पचेगा, भोजन कभी भी जल्दबाजी में न करें। कहा जाता हैं की भोजन को इतनी बार चबाना चाहिए की इसका आधा पाचन मुंह के अंदर ही हो जाए। साथ ही भोजन हमेशा आराम से बैठकर ही करना चाहिए। 

2. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं 

पानी हमारी पाचन शक्ति के लिए अम्रत का काम करता हैं, यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकलने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता हैं, जिससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और सही से अपना कार्य करते हैं। साथ ही पेट की परेशानियों के लिए भी पानी सबसे अच्छी दवा हैं।

3. शरीर को एक्टिव रखें 

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें, सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाएं, ज्यादा से ज्यादा पैदल चले, एक्सरसाइज करें और घर के छोटे छोटे कार्य भी खुद ही करें। आप अपने शरीर को जितना एक्टिव रखेंगे आपकी पाचन शक्ति उतनी ही मजबूत होगी। 

4. गलत भोजन न करें

गलत खानपान से पाचन तंत्र कमजोर पड़ता हैं इसलिए तेलीय पदार्थ, फास्ट फूड और बहुत ज्यादा भारी भोजन से दूर रहे। इनमें पोषक तत्वों की कमी होती हैं जिसके कारण पाचन तंत्र को इन्हे पहचाने में बहुत जड़ा मेहनत करनी पड़ती हैं और पाचन शक्ति कमजोर पड़ने लगती हैं। आजीवन फिट और स्वस्थ रहने के 21 नियम

5. प्रोटीन युक्त भोजन करें 

प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता हैं, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने, पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का कार्य भी करता हैं। प्रोटीन के लिए आप अपने भोजन में अंडे, पनीर, दूध, दही, दाल, सोयाबीन व अंकुरित अनाज को शामिल कर सकते हैं।

6. शराब और धूम्रपान से बचे 

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहे, ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा क्षति पंहुचाता हैं, साथ ही धूम्रपान का बुरा प्रभाव भी पाचन शक्ति पर पड़ता हैं।

7. संतुलित भोजन करें 

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आपके भोजन में उचित मात्रा में प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहायड्रेट और विटामिन व मिनरल भी शामिल होने चाहिए। रोज एक जैसा भोजन करने की जगह समय समय पर भोजन में बदलाव करते रहें और ज्यादा से ज्यादा सलाद, हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें।  

पाचन शक्ति मजबूत करने के घरेलू उपाय | Pachan Shakti Badhane Ke Gharelu Upay

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे भी बहुत कारगर होते हैं, आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं।  

1. दही पाचन शक्ति मजबूत करने के घरेलू उपाय  में सबसे ज्यादा लाभकारी होती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने खाने में दही का इस्तेमाल जरूर करें। ध्यान दें की दही को कभी भी चीनी के साथ न खाएं।

2. दही की तरह छाछ भी पाचन तंत्र को मजबूत करने और पेट की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हैं। खाना खाने के बाद छाछ में थोड़ा जीरा और काला नमक मिक्स करके पिने से खाना पचने में आसानी होती हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। 

3. जीरा पानी पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में  सबसे ज्यादा उपयोगी हैं। सुबह खाली पेट या भोजन के एक घंटे बाद जीरा पानी पीने से भोजन पचने में आसानी होती हैं, साथ ही पेट की गैस, मोटापा और कब्ज के लिए भी जीरा पानी बहुत फायदेमंद होता हैं। 

4. पाचन शक्ति मजबूत करने के घरेलू उपाय  में आपको सुबह उठने के बाद सबसे पहले दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे सुबह पेट खुलकर साफ होता हैं और पेट की विभिन्न परेशानियों से भी छुटकारा मिलता हैं। इसके साथ ही अगर संभव हो तो भोजन के एक घंटे बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें इससे भोजन अच्छी तरह पचता हैं।  

 5. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिक्स करके पीना भी पाचन शक्ति के लिए लाभकारी होता हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर से अवांछित पदार्थ और आंतों में जमा गंदगी बहार निकलती हैं जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, यह शरीर के लिए डिटॉक्स वाटर का कार्य करता हैं। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा कम हैं तो आप इस नुस्खे का इस्तेमाल न करें, इससे आपका वजन भी कम हो सकता हैं।  

निष्कर्ष

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए योग (pachan shakti badhane ke liye yoga) बहुत ज्यादा लाभकारी होता हैं, नियमित योगाभ्यास करने से आप अपने पाचन तंत्र को लंबे समय तक मजबूत बनाये रख सकते हैं।

इसके साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप अपने खानपान और जीवन शैली में भी थोड़ा ध्यान दें और अपने आपको ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के घरेलू उपाय भी काफी कारगर हैं इसलिए आप समय समय पर इनका इस्तेमाल भी जरूर करें। 

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह पोस्ट पाचन शक्ति बढ़ाने के योग (pachan shakti badhane ke yoga in hindi) पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ सीखा होगा। योगा की मदद से आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से दूर रख सकते हैं। अब आप भी आज से ही इन योगासन का अभ्यास आरंभ करें और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें। 

आपको यह आर्टिकल भी पसंद आएंगे

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment