डार्क सर्कल्स हटाने के 13 असरदार घरेलू उपाय | Dark Circles Kaise Hataye

Dark Circles Kaise Hataye : डार्क सर्कल त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। वैसे तो डार्क सर्कल कोई बीमारी नहीं है लेकिन इनके कारण अच्छा खासा चेहरा खराब दिखने लगता है, एक तरह से यह चेहरे की सुंदरता पर दाग लगाने का काम करते हैं, इसलिए इनका इलाज बेहद जरुरी होता है।

काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में आपको बहुत सी डार्क सर्कल हटाने की क्रीम मिल जाएंगी लेकिन यह क्रीम एक तो बहुत ज्यादा महंगी होती है या हर किसी को सूट नहीं होती। ऐसे में डार्क सर्कल्स हटाने के लिए घरेलू उपाय सबसे बेस्ट होते हैं। इनका उपयोग ज्यादा खर्चीला नहीं होता और सबसे अच्छी बात यह पूरी तरह सुरक्षित होते हैं, त्वचा पर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा कम होता है।

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। अपने खानपान व लाइफ स्टाइल में थोड़ा सुधार करके और कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको डार्क सर्कल्स के होना का कारण और इनसे छुटकारा पाने का तरीका व घरेलू उपाय बता रहे हैं। तो आइये जानते है की डार्क सर्कल्स कैसे हटाए (dark circles kaise gataye) और इसके लिए क्या-क्या करें।

डार्क सर्कल होने के कारण – Dark Circles Causes in Hindi

Dark Circles Under Eyes Causes

किसी भी समस्या का निवारण करने से पहले उस समस्या का कारण जरूर पता होना चाहिए, जिससे समस्या की जड़ पर काम किया जा सके और भविष्य में भी इससे बचा जा सके। इसलिए डार्क सर्कल्स कैसे हटाए (dark circles kaise hataye) से पहले हम डार्क सर्कल होने की कुछ मुख्य वजह जान लेते है।

  • नींद की कमी – नींद की कमी डार्क सर्कल्स होने की एक मुख्य वजह हैं। कम नींद लेने और रात को देर तक जगे रहने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।
  • तनाव – ज्यादा तनाव लेना डार्क सर्कल्स की एक मुख्य वजह हैं।
  • पोषक तत्वों की कमी – शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की कमी का असर चेहरे पर भी दिखाई देता हैं और यह डार्क सर्कल्स का भी कारण बन सकता हैं।
  • पानी की कमी – शरीर में पानी की कमी भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकता हैं, कम मात्रा में पानी पीना कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण होता हैं।
  • दवाइयों का ज्यादा सेवन – दवाइयों का ज्यादा सेवन आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की एक वजह हो सकता हैं।
  • बढ़ती उम्र – बढ़ती उम्र के कारण डार्क सर्कल्स होना आम बात हैं।
  • गलत आदतें – धूम्रपान और ज्यादा शराब के सेवन से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

डार्क सर्कल कैसे हटाए घरेलू उपाय – Dark Circles Kaise Hataye in Hindi

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हटाने में घरेलू उपाय आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। इसलिए नीचे हम आपको डार्क सर्कल्स हटाने (dark circles kaise hataye) के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बता रहे हैं।

1. अरंडी का तेल (Castor Oil)

castor oil

डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय में अरंडी के तेल का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो डार्क सर्कल को दूर करने के साथ-साथ चेहरे का ग्लो बढ़ाने, झुर्रियां कम करने और पिंपल के दाग-धब्बे दूर करने में भी सहायक होता है। आइये जानते हैं इसके उपयोग का सही तरीका क्या है।

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • उंगलियों पर थोड़ा अरंडी का तेल लेकर इसे आंखों के नीचे लगाए।
  • दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें
  • इसे रात भर लगा छोड़ दें।
  • अगली सुबह पानी से अच्छी तरह आंखें धो लें।
  • इसका इस्तेमाल इसी तरह हफ्ते में 4-5 बार करें।

2. खीरा (Cucumber)

cucumber for dark circles

एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन सी से भरपूर खीरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसके प्राकृतिक गुण चेहरे को पोषण देने का कार्य करते हैं। आंखों के डार्क सर्कल्स व आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरे का उपयोग बेहद लाभकारी होता है, साथ ही यह आंखों को ठंडक और आराम पहुंचाने का कार्य भी करता हैं। अगर आप डार्क सर्कल्स कैसे हटाए (dark circles kaise hataye) के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आपको इस विधि का उपयोग अवश्य करके देखना चाहिए।

उपयोग की विधि

  • खीरे के पतले-पतले गोल स्लाइस कर लें।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें।
  • उसके बाद आंखें बंद करके एक जगह पर आराम से लेट जाएं।
  • खीरे के स्लाइस दोनों आंखों के ऊपर रख दें और कुछ देर रिलैक्स करें।
  • बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें।
  • 10 से 15 मिनट इसी पोजीशन में रहें और उसके बाद आंखें पानी से धो लें
  • यह विधि आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. ग्रीन टी बैग्स (Green Tea Bags)

green tea for dark circles

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी मोटापा कम करने, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और बॉडी को डिटॉक्स करने में लाभकारी होती है। लेकिन कम लोग ही जानते हैं की ग्रीन टी का इस्तेमाल स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए अच्छे होते हैं और डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

उपयोग की विधि

  • ग्रीन टी बैग्स को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में छोड़ दें।
  • उसके बाद टी बैग्स को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • जब ये थोड़े ठंडे हो जाए तब एक जगह आराम से लेटकर इन टी बैग्स को अपनी आंखों के ऊपर रख दें।
  • बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें।
  • 10 से 15 मिनट ऐसा करें और उसके बाद पानी से आंखें धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

4. आलू का रस (Potato Juice)

potato juice

डार्क सर्कल कैसे हटाए (dark circles kaise hataye) के लिए आलू का रस भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। आलू का रस एक नेचुरल स्किन टोनर है और इसमें मौजूद नेचुरल गुण चेहरे की झाइयों और काले घेरों को कम करने में सहायक होते हैं। कुछ लोगों को स्किन के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करना थोड़ा अटपटा सा लग सकता है, लेकिन इसका उपयोग करने के बाद आप भी इसके मुरीद हो जाएंगे।

उपयोग की विधि

  • आलू को ग्राइंड करके उसका रस निकाल लें।
  • उसके बाद आलू के रस को आंखों के नीचे लगाए।
  • अब उंगली से आंखों के नीचे हल्की-हल्की मालिश करें।
  • 20 से 30 मिनट इसे लगे रहने दें और फिर आंखें पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Capsule)

vitamin e capsule

विटामिन ई स्किन व बालों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन ई की कमी के कारण त्वचा संबंधी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जिसमें डार्क सर्कल्स भी शामिल है। ऐसे में अपने भोजन में एक उचित मात्रा में विटामिन ई लेने के साथ-साथ, इसके ऑयल का उपयोग भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। डार्क सर्कल हटाने के उपाय (dark circles hatane ke upay) में आप इसका इस्तेमाल भी जरूर करके देखें।

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल के अंदर से ऑयल निकाल लें।
  • अब इस ऑयल को आंखों के नीचे लगाए।
  • दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें।
  • कुछ देर में आपकी स्किन इसे सोख लेगी।
  • इसे रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें।
  • इसका उपयोग इसी तरह हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – स्किन के लिए एविऑन 400 विटामिन ई कैप्सूल के फायदे

6. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

aloe vera gel for dark circles

एलोवेरा एक जादुई पौधा है, इसके गुणों को बहुत कम लोग जानते हैं। सेहत के साथ-साथ एलोवेरा स्किन व बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम होते हैं, चेहरे के दाग-धब्बे  दूर होते हैं और चेहरा मुलायम व सुंदर दिखाई देता हैं। विटामिन ई के साथ इसका उपयोग करने से इसके लाभ और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय (dark circles kaise hataye) में इस मिश्रण का उपयोग काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

सामग्री 

  • एलोवेरा जेल 
  • एक विटामिन ई कैप्सूल

उपयोग की विधि 

  • सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर जेल निकाल लें। 
  • अब उसमे एक विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल अच्छी तरह मिक्स करें। 
  • इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाए और उंगली से धीरे-धीरे मालिश करें। 
  • आप चाहे तो इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 
  • कुछ देर लगे रहने के बाद चेहरा पानी से धो लें। 
  • आप इसे रातभर भी लगा छोड़ सकते हैं। 
  • बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 3-4 बार इसका उपयोग कर सकते हैं। 

7. बादाम रोगन तेल (Almond Oil)

badam rogan tel

डार्क सर्कल्स कैसे हटाए (dark circles kaise hataye) के लिए बादाम रोगन तेल भी बेहद उपयोगी होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। डार्क सर्कल्स दूर करने के साथ-साथ चेहरे का  ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बे दूर करने में भी बादाम रोगन तेल सहायक होता है। स्किन पर लगाने के साथ-साथ आप बादाम रोगन को दूध के साथ मिक्स करके भी ले सकते हैं। इससे भी डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद मिलती है।

उपयोग की विधि 

  • आवश्यकतानुसार हथेली पर बादाम रोगन तेल लें। 
  • इसे उंगली से आंखों के नीचे लगाए और हल्की मालिश करें। 
  • पूरी रात इसे लगा छोड़ दें। 
  • अगली सुबह चेहरा पानी से धो लें। 
  • इसका उपयोग इसी तरह रोज कर सकते हैं। 

8. गुलाब जल (Rose Water)

rose water for dark circles

गुलाब जल आंखों में नमी प्रदान करने और आंखों में ठंडक पहुंचाने का कार्य करता हैं, जिससे आंखों की थकान दूर होती हैं और आंखों को रिलैक्स मिलता हैं। इससे डार्क सर्कल्स दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती हैं। आप चाहे तो गुलाब जल को आंखों के अंदर भी डाल सकते हैं इससे आंखों में जमा गंदगी बाहर निकलती हैं और आंखों को आराम मिलता हैं, लेकिन इसके लिए आप किसी अच्छी कंपनी का गुलाब जल ही इस्तेमाल करें। 

उपयोग की विधि 

  • एक छोटी कटोरी में गुलाब जल लें। 
  • इसे रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाए। 
  • पूरी रात इसे लगा छोड़ दें। 
  • अगली सुबह आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारते हुए चेहरा धोएं। 
  • इसका उपयोग आप रोज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : डाबर गुलाबरी (गुलाब जल) के फायदे, नुकसान व उपयोग

9. डार्क सर्कल हटाने का घरेलू उपाय – हरड़ (Inknut) 

inknut

इंकनट या हरड़ सेहत व सौंदर्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डार्क सर्कल्स कैसे हटाए के घरेलू उपाय में इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें कई प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं जो डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं। आप हरड़ को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसके पानी से आंखों में छींटे भी मार सकते हैं, इससे आंखों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती हैं। डार्क सर्कल्स के लिए इसके उपयोग की विधि इस प्रकार हैं।

सामग्री 

  • हरड़ पाउडर
  • गुलाब जल 

उपयोग की विधि 

  • एक कटोरी में हरड़ पाउडर और गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद इस पेस्ट को अपनी दोनों आंखों के नीचे लगाए। 
  • 15-20 मिनट इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।  
  • इसका इस्तेमाल आप किसी भी समय कर सकते हैं।

10. कच्चा दूध (Raw Milk)

dark circesl hatane ka upay

डार्क सर्कल्स हटाने के उपाय (dark circles hatane ke upay) में कच्चा दूध भी काफी सहायक होता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। कच्चा दूध चेहरे की अच्छी तरह सफाई करने, चेहरे की चमक बढ़ाने, दाग-धब्बे कम करने और डार्क सर्कल्स हटाने में लाभदायक होता हैं।  

उपयोग की विधि 

  • सबसे पहले कच्चे दूध को फ्रिज में थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। 
  • उसके बाद रुई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाए। 
  • आप चाहे तो इससे अपने पूरे चेहरे की सफाई भी कर सकते हैं। 
  • कुछ देर लगे रहने के बाद चेहरा पानी से धो लें। 

11. नारियल तेल (Coconut Oil)

coconut oil

नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। आंखों के नीचे नारियल तेल की मालिश करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे काले घेरे कम हो सकते हैं। नारियल तेल से आप अपने पूरे चेहरे की भी मालिश कर सकते हैं यह एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है। 

उपयोग की विधि 

  • थोड़ा नारियल तेल लेकर इससे आंखों के नीचे मालिश करें। 
  • रातभर इसे लगा छोड़ दें। 
  • अगली सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 
  • बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें एलोवेरा जेल या विटामिन ई कैप्सूल भी मिक्स कर सकते हैं।

12. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)

jojoba oil

डार्क सर्कल्स कैसे हटाए घरेलू उपाय (dark circles kaise hataye) में आप जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल की तरह इससे भी आंखों के नीचे मालिश करने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और चेहरे का ग्लो बढ़ाने में भी यह काफी सहायक होता हैं। जोजोबा आयल क्या हैं और स्किन पर इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता हैं जानने  लिए आप यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। (जोजोबा ऑयल के फायदे, उपयोग व नुकसान

13. हल्दी दूध (Turmeric Milk)

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले हल्दी दूध का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी दूध इम्युनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं, यह तो सभी लोग जानते  हैं। लेकिन इसके सेवन से आंखों के नीचे के काले घेरों से भी छुटकारा मिल सकता हैं। दरअसल, हल्दी दूध पीने से नींद अच्छी आती हैं जिससे आंखों को सही से आराम मिलता हैं और डार्क सर्कल्स होने की संभावना कम रहती हैं। साथ ही हल्दी दूध त्वचा की चमक बढ़ाने में भी सहायक होता हैं।     

डार्क सर्कल्स हटाने के तरीके – Dark Circles Hatane Ke Tarike

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय (dark circles hatane ke gharelu upay) के साथ-साथ आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, केवल घरेलू उपाय से आंखों के डार्क सर्कल ठीक नहीं हो सकते। डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए इन बातों का भी अवश्य ध्यान रखें।

1. पर्याप्त नींद लें

डार्क सर्कल हटाने (dark circles kaise hataye) के लिए अच्छी नींद सबसे ज्यादा जरूरी हैं। डार्क सर्कल होने का मुख्य कारण भी नींद की कमी या कम सोना हैं। आधुनिक जीवन शैली में कुछ लोग रात को देर से सोते हैं जिसके कारण उनकी नींद सुबह तक पूरी नहीं हो पाती परिणामस्वरूप आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। एक दिन में कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

2. संतुलित आहार लें

शरीर में आवश्यक विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी के कारण भी डार्क सर्कल हो सकते हैं इसलिए आपको एक संतुलित आहार जरूर लेना चाहिए। विटामिन के लिए आप फल और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं तथा प्रोटीन के लिए अंडा, दूध, पनीर, दाल, बादाम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटीन और विटामिन हमारी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

3. तेज धूप से बचें

अपनी आंखों को तेज धूप से बचा के रखें और धूप में निकलने से पहले काला चश्मा जरूर पहने। सूरज की हानिकारक किरणें कुछ की सेकंड में स्किन का सारा ग्लो छीन लेती हैं और साथ ही आंखों पर भी बहुत ज्यादा दबाव डालती हैं।

4. आंखों को प्रदूषण और धूल-मिट्टी से बचा के रखें

आंखों के नीचे के डार्क सर्कल की एक वजह प्रदूषण और धूल-मिट्टी भी हैं। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण आंखों के नीचे डस्ट जमा होने लगता हैं जिसके कारण आंखों के नीचे की स्किन डार्क होने लगती हैं।

इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह हैं की जब भी आप बाहर से आए सबसे पहले आंखों पर ठंडे पानी की छींटे मारे। ठंडे पानी की छींटे मारने से आंखों के अंदर का सारा कचरा निकल जाता हैं और इससे आंखों को भी आराम (dark circles hatane ka tarika) मिलता हैं।

5. धूम्रपान और शराब का सेवन न करें

ज्यादा धूम्रपान और अल्कोहल के सेवन से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं, इसलिए आपको इनका सेवन बंद करना होगा। धूम्रपान और शराब का ज्यादा सेवन हमारी पूरी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं।

6. शरीर को हाइड्रेट रखें

डार्क सर्कल ठीक करने के लिए (dark circles hatane ke upay) अपने शरीर को हाइड्रेट रखें और दिनभर खूब पानी पिएं। दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पियें। इसके साथ साथ आप तरल पदार्थ और ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें जिनमे पानी अधिक मात्रा में होता हैं। ऐसी फल और सब्जियों में खीरा, तरबूज, अनानास, पपीता और संतरा आदि आते हैं।

7. तनाव न लें

डार्क सर्कल्स का एक मुख्य कारण तनाव लेना भी हैं। तनाव या स्ट्रेस का असर हमारे चेहरे पर साफ दिखाई देता हैं, ज्यादा तनाव लेने से फेस का निखार तो खोता ही हैं साथ में इससे डार्क सर्कल भी उभरने लगते हैं। तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें, किताबें पढ़े, खुली हवा में थोड़ी देर टहले और अपनी मनपसंद का कार्य करें।

8. ब्यूटी प्रोडक्ट का कम इस्तेमाल करें 

बहुत ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं और लगातार इनके ज्यादा उपयोग से स्किन भी खराब हो सकती हैं। इसलिए कम मात्रा में अच्छी क्वालिटी के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। साथ ही अगर आप मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो रात को सोने से पहले मेकअप जरूर साफ कर लें।      

डार्क सर्कल्स हटाने के उपाय – Dark Circles Hatane Ke Upay

डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आपको एक हेल्दी डाइट भी अवश्य लेनी चाहिए। डार्क सर्कल्स हटाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में नीचे बता रहे हैं। 

  • डार्क सर्कल्स हटाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरा, आंवला, अमरूद, पपीता, शिमला मिर्च आदि का सेवन करें। 
  • विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, एवोकाडो, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, ब्रोकोली, पालक आदि भी डार्क सर्कल्स हटाने में काफी सहायक होते हैं। 
  • आप आंवला, संतरा, अनार, खीरा, गाजर, चुकंदर आदि के जूस भी ले सकते हैं। 
  • भोजन में उचित मात्रा में प्रोटीन फूड्स को शामिल करें, इसके लिए अंडे का सफेद भाग, मछली, अंकुरित अनाज, दूध, दही, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा भोजन में हरे पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन करें, इन्हें हल्का उबालकर ही खाएं। 
  • भोजन में सलाद को जरूर शामिल करें।  

निष्कर्ष – Conclusion

डार्क सर्कल्स काफी हद तक चेहरे की सुंदरता को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए समय रहते आपको इनके ऊपर जरूर ध्यान देना चाहिए। इस लेख में हमने डार्क सर्कल्स कैसे हटाए (dark circles kaise hataye) के बारे में जाना, उम्मीद हैं की आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर डार्क सर्कल्स के विषय में आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।  

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “डार्क सर्कल्स हटाने के 13 असरदार घरेलू उपाय | Dark Circles Kaise Hataye”

Leave a Comment